Skip to main content

पुलिसकर्मियों का पुराना ग्रेड लागू कराने के लिए जारी कांगे्रस सेवादल की यात्रा किया स्वागत


 हरिद्वार। राज्य पुलिस कर्मियों का पुराना ग्रेड पे लागू कराने के लिए कांग्रेस सेवादल द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के तहत सरकार के खिलाफ निकाली जा रही तीन दिवसीय विरोध यात्रा सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में हरिद्वार पहुंची। काशीपुर से शुरू हुई तीन दिवसीय यात्रा राजभवन पहुंचकर संपन्न होगी। यात्रा का हरिद्वार पहुंचने पर स्वागत करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर ने कहा कि पुलिस कर्मियों का ग्रेड पे 4600 ग्रेड पे घटाकर 2800 को कर दिया गया है। रात दिन कठिन डयूटी कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिसकर्मियों की निर्णायक भूमिका है। राज्यवासियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में पुलिस हरसंभव प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी लाॅकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के साथ पीडि़तों की सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभायी। विशाल राठौर ने कहा कि सरकार पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्द्धन करने के बजाए ग्रेड पे घटाकर उनका मनोबल तोड़ने का काम कर रही है। महंगाई के इस दौर में वेतन बढ़ना चाहिए। पुलिसकर्मियों के भी परिवार हैं। प्रदेश की सरकार को उनके परिवारों का ख्याल रखना चाहिए। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी पुलिसकर्मियों के समर्थन में यात्रा निकाल रहे हैं। प्रदेश के लोगों का समर्थन भी यात्रा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अतिशीघ्र पुलिसकर्मियों का पुराना ग्रेड पे लागू करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का पुराना ग्रेड लागू कराकर रहेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष इलम चंद चैहान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नोमान रजा, तौफीक खान, सोनू पालीवाल, मंजू रानी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सपना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड आर्यन राठौर, जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, जिला महासचिव अमित सैनी, शेरखान, सोनू मलिक, सागर कुमार, सार्थक, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय राना, फहीम, समीर पठान, शाहरुख खान, कमल कुमार, फहीम शेरा, दिलनवाज, फिरोज आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।