Skip to main content

भारतीय संस्कृति में प्रकृति से तालमेल कर जीवन जीने की शिक्षा दी है-महंत प्रेम दास


 हरिद्वार। हरेला पर्व के अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित श्री रामानंद आश्रम में बैरागी संतों ने पौधारोपण कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बाबा हठयोगी दिगंबर महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला सांस्कृति व प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करने का संदेश भी देता है। लेकिन विकास व अन्य जरूरतों के नाम पर वृक्षों के कटान से प्राकृतिक संपदा से परिपूर्ण उत्तराखण्ड भी प्रभावित हुआ है। इसलिए हरेला को एक पर्व के रूप में मनाने के साथ आज के दिन प्रकृति के संरक्षण का संकल्प भी लेना होगा। तभी इस पर्व की सार्थकता है। श्रीमहंत विष्णुदास महाराज व महंत रघुवीर दास महाराज ने सभी को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पौधा लगाने के साथ वृक्ष बनने तक उसका संरक्षण भी किया जाना चाहिए। रामानंद आश्रम के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि बढ़ती भौतिक जरूरतों व विकास के नाम पर प्रकृति का अंधाधुंध दोहन से मानव जीवन के लिए बेहद कठिन परिस्थितयां उत्पन्न हो गयी है। सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति में प्रकृति से तालमेल कर जीवन जीने की शिक्षा दी गयी है। लेकिन पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव के चलते प्रकृति का विनाश करने के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं। हाल ही में कोरोना की दूसर लहर में आॅक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोगों की असमय ही मौत हो गयी। जो कि बेहद दुखद है। लेकिन भविष्य के लिए सबक भी है कि प्रकृति का संरक्षण करना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रत्येक व्यक्ति को जीवन में एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर महंत प्रेमदास, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत रघुवीर दास, योगी गणेशदास, महंत दुर्गादास, महंत सुमित दास, महंत सूरजदास, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेशदास, महंत हितेश दास, महंत गोविन्ददास महंत संतदास, महंत आदि संतजन उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।