हरिद्वार। सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर व संगठन महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने कहा है कि पिछले चार सालों में प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण मित्रों की महत्वपूर्ण मांगो को लेकर कोई गम्भीरता नही दिखाई हैं। सरकार का रवैया हमेशा टालमटोल वाला रहा है। जिससे प्रदेश के विभिन्न निकायों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों के सब्र का बांध अब टूट गया है। उन्होंने कहा कि ज्ञात हुआ है कि प्रदेश के शहरी विकास मंत्री ने प्रदेश के सफाई संगठनों के मोर्चे की बैठक देहरादून में बुलाई है। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस भी मोर्चे का घटक है। संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों से विचार विमर्श के बाद निर्णय लिया गया है कि 20 व 21 जुलाई को होने वाली बैठक में कोई सार्थक परिणाम सामने नहीं आए तो अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस आंदोलित कर्मचारियों के समर्थन में आंदोलन करेगा। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर व संगठन महामंत्री राजेंद्र श्रमिक ने संगठन के सभी पदाधिकारियों से अपील की है कि सरकार व मोर्चा प्रतिनिधियों के बीच होने वाली वार्ता का इंतजार करें। वार्ता में कोई निष्कर्ष नहीं निकलने पर 21 जुलाई के बाद संघर्ष के लिए तैयार रहें।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment