Skip to main content

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भेल कर्मचारियों ने किया नगर प्रशासक के खिलाफ प्रदर्शन


 हरिद्वार। टाउनशिप में व्याप्त अनियमितताओं लचर सफाई व सीवर व्यवस्था, आवासों का आवंटन व मेंटीनेंस आदि समस्याओं के विरोध में प्रबंधन व नगर प्रशासक का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान हैवी इलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि वर्ष 1963 से भेल की हरिद्वार यूनिट में निरंतर उत्पादन हो रहा है। भेल के इतिहास में कभी भी उपनगरी में सफाई व्यवस्था का इतना बुरा हाल नहीं था। वर्तमान में स्थिति इतनी खराब है कि महीनों तक कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। सीवर लाईन चोक हो रही हैं। शिकायतों के बावजूद भी चोक हो रही सीवर लाईनों को ठीक नहीं कराया जा रहा है। कर्मचारी आवासों का मेंटीनेंस नहीं हो रहा है। बरसात होने पर क्वार्टरों की छत टपकने लगती है। टाउनशिप में चोरी वारदात लगातार बढ़ रही हैं। बढ़ती चोरी की वारदात रोकने में भी भेल प्रबन्धन अक्षम साबित हो रहा है। सड़कों का बुरा हाल है। अवगत कराने के बाद भी प्रबन्धन ज्वलंत समस्याओं के समाधान के प्रति गम्भीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भेल प्रबन्धन व नगर प्रशासक ने 15 दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं किया तो टाउनशिप का सारा कूड़ा नगर प्रशासक कार्यालय में डलवा दिया जाएगा। हेवी इलेक्ट्रिकल वर्क ट्रेड यूनियन के उपाध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि यदि प्रशासन क्वार्टर की मेंटेनेंस इत्यादि कराने में सक्षम नहीं है तो कर्मचारियों के एचआरए कटौती बंद की करे।  जिससे कर्मचारी अपने आवासों मेंटेनेंस स्वंय करा सके। इसके साथ जो भी अधिकारी एवं सुपरवाइजर संपदा विभाग में कार्यरत हैं। उन्हें हटाकर प्लांट में प्रोडक्शन कार्य में लगाया जाए। सी.एफ.एफ.पी. श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित गोगना ने कहा कि भेल की प्रमुख लोकेशनों पर भूतल पर स्थित क्वार्टर भेल कर्मचारियों को आवंटित करने के बजाए सीधे तौर पर पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारियों को आवंटित किये जा रहे है। जिससे भेल कर्मचारियों को काफी असुविधा हो रही है। सी.एफ.एफ.डब्ल्यू.यू.,सी.एफ.एफ.पी. के महामंत्री जय शंकर ने कहा कि टाउनशिप में किरायेदारी में चल रही दुकानों को तुरंत खाली कराया जाये तथा जो दुकानें टाउनशिप में खाली पड़ी हुई है। उन सभी दुकानों को मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को शीघ्र आवंटित किया जाये। जिससे वह अपने परिवार की अजीविका चला सकें। घेराव व प्रदर्शन करने वालों में रवि कश्यप, बी.जी.शुक्ला, अशोक सिंह, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविन्द मावी, कामता प्रसाद, प्रहलाद सिंह चैहान, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश राय, नवीन कुमार,  हरीश साहू, संदीप जोशी, दिवस श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, इश्तिखार, ऋषिपाल, विजय यादव, भवानी प्रसाद, धर्मेश गुप्ता, अमित पाण्डे, ओम् प्रकाश मीणा, आदेश कुमार, विकास परिडा, अजय कुमार, राजवीर, अजीत पाल सोहेल, अमरजीत सिंह, चंदन देव, कन्हैया लाल, हरद्वारी लाल यादव, जय प्रकाश राय, बाबू लाल, पूरण सिंह रावत, अनिल यादव, चन्द्रभान, सचिन ,दीपक रॉय, पीके वशिष्ठ जी, बीएन यादव, मोहित, नवीन गिरी, विजय, सुरेन्द्र रावत, शैलेश कुमार, ज्ञानप्रकाश, दीपक मोरे आदि सहित सैकड़ों भेल कर्मचारी शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।