Skip to main content

युवा पीढ़ी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्र उत्थान में योगदान दें-सतपाल ब्रह्मचारी


 हरिद्वार। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के रानीपुर मोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित जिला व शहर कांग्रेस सेवा दल की बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने सागर अरोरा को मध्य हरिद्वार कांग्रेस सेवादल का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सेवादल युवाओं को देश भक्ति के प्रति अग्रसर करने का काम कर रहा है। युवा पीढ़ी को राष्ट्रगान, ध्वज वंदना करने के तौर तरीकों से अवगत कराया जाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान के महत्व पर युवाओं को सीख देने का प्रशसंनीय कार्य सेवादल करती चली आ रही है। साथ ही निस्वार्थ सेवाभाव से सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने में भी सेवादल की निर्णायक भूमिका है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए राष्ट्र उत्थान में योगदान दें। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने में जुट जाएं। केंद्र एवं राज्य सरकार पढे लिखे युवाओं के हितों में कोई काम नहीं कर पा रही है। प्रदेश से युवाओं का पलायन लगातार जारी है। कांग्रेस ही युवाओं का मार्गदर्शन कर सकती है। राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि अरविन्द शर्मा व सेवादल अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है। प्रत्येक युवा को पार्टी हित में अपना योगदान देना चाहिए। मोदी सरकार महंगाई को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। लगातार पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। जिसका असर खाद्य सामग्री पर भी पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता त्रिपाल शर्मा व बलराम राठौर ने कहा कि केंद्र की नीतियां पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम करती हैं। निश्चित रूप से 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कहा कि सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता समर्पित भावना से अपने कार्यो को अंजाम देता है। नितिन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में युवा जुट जाएं। केंद्र एवं राज्य से भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ करना है। महंगाई से जनता त्रस्त है। गरीब, निर्धन, मजदूरों की सुध सरकार नहीं ले रही है। किसानों की समस्याओं का कोई निदान नहीं हो पा रहा है। सेवादल का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बीना कपूर, प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, मधुकांत गिरी, मंजू रानी, नीतू बिष्ट, आर्यन राठौर, जितेंद्र सिंह, सपना सिंह, रोनाल्डो, नीरव साहू, तरुण व्यास, दीपक पांडे, तरुण सैनी, ओम मालिक पहलवान, आकास आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।