हरिद्वार। सफाई कर्मचारियों ने 11सूत्रीय मांगो को लेकर कार्यबहिष्कार कर आंदोलन की शुरूआत कर दी है। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ से जुड़े सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। बारिश के बीच संघ से जुड़े सफाई कर्मचारी हाथों में छाता लेकर शिवमूर्ति चैक पर पहुंचे। यहां नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के गढ़वाल अध्यक्ष गगन कांगड़ा ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। लगातार सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। अनदेखी से परेशान होकर कर्मचारियों ने आंदोलन का रुख अपनाया है। शाखा अध्यक्ष अशोक चैहान व सचिव नीरज बागड़ी ने कहा कि शासन स्तर की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है। सोमवार से चैथे चरण में पूरे उत्तराखंड के सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। नगर निगम हरिद्वार के अन्य सफाई कर्मचारी संगठनों ने भी अपना समर्थन प्रदान किया है। इस दौरान राजेंद्र चैटाला, नरेश चुनयाना, अरविंद चंचल, राजेंद्र घाघट, सत्य प्रकाश उर्फ राजा पाटिल, अभिनव चंचल, मुकेश चंचल, शिवकुमार लोहरियाल, कुसुमपाल, काका राम, मोतीराम, सुभाष गोवर्धन, सुदर्शन, लवकेश, प्रवेश, प्रदीप, अमित, रमेश, राजेश, गंगाराम, सुरेश, बिट्टू, दर्शन सिंह, बब्बल विनोद, संदीप, सुनीता, काजल, पालो, गीता, किरण, बबली, रानी, मुनेश, रामेश्वरी, लक्ष्मी, प्रकाशी, सर्वती, शोभा आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment