Skip to main content

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने ली व्यापारियों से समस्याओं की जानकारी

 


हरिद्वार। चंद्राचार्य चैक व्यापार मंडल के विरोध प्रदर्शन का संज्ञान लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर व्यापारियों की समस्याएं सुनी। लोक निर्माण विभाग की एई चेतना पुरोहित ने व्यापारियों के साथ क्षेत्र का जायजा लिया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने लोनिवि अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। सड़कों में बने गड्ढों की वजह से दुर्घटनाए हो रही हैं। शहर का सबसे व्यस्तम व व्यापारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र होने के बावजूद सड़कों की हालत बेहद खराब हैं। पूरे इलाके में पार्किंग तक की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं। जिससे व्यापारियों व खरीददारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। एई चेतना पुरोहित ने समस्याएं जल्द दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि वे अभी क्षेत्र में आई है। कार्य अभी तक पूरे क्यों नही हुए इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है। वे इस संबंध में मुख्य अभियंता से वार्ता करेंगी। एई ने कहा कि व्यापारियों की समस्याएं जायज हैं। समस्याओं को जल्द दूर किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने अधिकारियों को चेताया कि यदि समस्याओं का निराकरण 10 दिन के भीतर नहीं हुआ तो वह अपनी विरोध प्रदर्शन पर अडिग रहेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष मृदुल कौशिक, महामंत्री दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी, प्रेम थापा, जलालुद्दीन, निखिल अग्रवाल, संजय पटवर, सतनाम भाटिया, हैदर नकवी, संजीव शर्मा, कार्तिक शर्मा, शिवांकर चक्रपाणि, मनीष गर्ग, राहुल अग्रवाल आदि व्यापारी मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।