Skip to main content

स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना को जिलाधिकारी से मिले संत


 हरिद्वार। विरक्त शिरोमणि स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति की प्रतिस्थापना हेतु कई संतों के प्रतिनिधिमण्डल ने जिला अधिकारी सी रविशंकर से भेंट वार्ता की। इस दौरान संतों ने जिला अधिकारी को स्वामी वामदेव महाराज के जीवन चरित्र पर आधारित पुस्तक भी भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल में शामिल रहे श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने बताया कि स्वामी वामदेव महाराज की मूर्ति स्थापना के संबंध में जिलाधिकारी को बहुत सारी मनगढ़ंत सूचनाएं दी गई थी। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा था। संतों की जिला अधिकारी से मुलाकात के बाद भ्रम पूर्णतया समाप्त हो गया है। श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार तथा राममंदिर निर्माण आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले स्वामी वामदेव महाराज की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने के लिए उनकी मूर्ति स्थापना में प्रशासन को सहयोग करना चाहिए। हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरी महाराज ने कहा कि हिन्दू धर्म के उत्थान व राममंदिर आंदोलन में संत समाज को एकजुट कर अग्रणी योगदान करने वाले स्वामी महादेव महाराज एक महान विरक्त संत थे। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व मूर्ति स्थापना को लेकर अनर्गल प्रचार कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। भेंटवार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द स्वामी वामदेव जी महाराज की मूर्ति की प्रति स्थापना की जाएगी। मूर्ति पहले पावनधाम चैराहे पर स्थापित होनी थी। जिसका शिलान्यास यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने 1998 में किया तथा मूर्ति का अनावरण 18 अगस्त 2006 को हरिद्वार के प्रमुख संतो तथा जिला प्रशासन के सहयोग से संपन्न हुआ था। जिसे हाईवे प्रशासन व जिला प्रशासन ने आश्वासन देकर हटाया था तो प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उस मूर्ति की ससम्मान पुनः स्थापना की जायेगी। प्रतिनिधिमण्ड में निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेवसिंह महाराज, कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज व महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि के साथ स्वामी विष्णु देव आनंद त्यागी महाराज, स्वामी दिव्य प्रकाश महाराज तथा अखाड़े के अन्य संत भी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।