Skip to main content

भाजपा पार्षद दल के उपनेता ने जाना विधायक का हाल,की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना


 हरिद्वार। विगत सप्ताह मैक्स अस्पताल नई दिल्ली में आंतों की सर्जरी के पश्चात विधायक देशराज कर्णवाल स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी के साथ भाजपा पार्षदों ने नई दिल्ली जाकर विधायक देशराज कर्णवाल को मां गंगाजी का पवित्र जल भेंट कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने जब उनकी कुशलक्षेम पूछी तो अस्पताल में भी वह अपने क्षेत्र के विकास के लिए चितिंत दिखे। विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र ही उनका परिवार है। उन्हांेने अपनी धर्मपत्नी वैजयन्ती माला जो उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के विकास में सहयोग देती है को क्षेत्र की समस्याओं की निदान की जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें स्पष्ट मना कर दिया है कि उन्हें मेरी देखभाल के लिए अस्पताल आने की कोई आवश्यकता नहीं है। जब तक मैं पूर्णतया स्वस्थ होकर वापस नहीं आता वह क्षेत्र में ही रहकर क्षेत्रवासियों की सेवा करें। पार्षद विनित जौली व पार्षद प्रतिनिधि विदित शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार बीमारी में भी विधायक देशराज कर्णवाल ने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के प्रति जज्बा दिखाया है वह जन प्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। इस अवसर पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सुरेश गुलाटी, शहर अध्यक्ष कमल बृजवासी, शहर महामंत्री प्रदीप कालरा, शहर कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, दिव्यम यादव, रूपेश शर्मा, सूर्यकान्त शर्मा, संदीप गोस्वामी, विशाल गुप्ता, सचिन शर्मा, विपिन शर्मा ने भी विधायक देशराज कर्णवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।