हरिद्वार। कांगे्रस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा व कांग्रेस पार्टी के प्रचार प्रसार में योगदान कर रहे राजीव चैधरी को जिला कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ग्रामीण का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विभाष मिश्रा ने राजीव चैधरी को कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राजीव चैधरी समय समय पर जनहित के मुद्दों को उठाते चले आ रहे हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का निस्तारण करने में हरसंभव मदद करते हैं। राजीव चैधरी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। अनिल भास्कर ने कहा कि राजीव चैधरी सदैव ही कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं का प्रचार प्रसार करने में लगे रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान करने में हमेशा ही अग्रणी भूमिका निभाते चले आ रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चैधरी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का आभार जताते हुए कहा कि निष्ठापूर्वक काम करूंगा। संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को साथ लेकर मजबूती प्रदान की जाएगी। पार्टी की विचारधाराओं को जनजन तक पहुंचाया जाएगा। राजीव चैधरी ने कहा कि ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों की लड़ाई को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। केंद्र की जनविरोधी नीतियों का खुलकर विरोध किया जाएगा।
Comments
Post a Comment