हरिद्वार। जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में आज जननेता एवम् संस्था के संरक्षक अम्बरीष कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र की अध्यक्ष श्रीमती दीपा जोशी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अम्बरीष के निधन को हरिद्वार और केंद्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। दीपा जोशी ने बताया कि अम्बरीष कुमार केंद्र के संस्थापक पंडित नारायण दत्त तिवारी के बहुत ही निकटतम कांग्रेसी नेता रहे है।उन्होंने केंद्र के संरक्षक के रूप में अनेकों कार्य कर संस्था के उत्थान का काम किया है।संस्था के कोषाध्यक्ष सुभाष घई एवम् महिला कांग्रेस की पूर्व महानगर अध्यक्ष श्रीमती अंजू द्विवेदी ने अम्बरीष को संघर्षशील एवम् बहुआयामी प्रतिभा का धनी बताया। संस्था के सचिव सुखवीर सिंह ने अम्बरीष कुमार को मजदूर और दबे कुचले लोगो का सच हितेषी बताया ।श्रद्धांजलि देने वालो में मुख्य रूप से डॉ हिमांशु द्विवेदी ,जितेंद्र अरोड़ा ,विभोर ,अरुण शर्मा ,,पदम प्रकाश शर्मा , शिव दत्त नितिन, आदि मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment