हरिद्वार। कमल मिश्रा- प्रदेश कांग्रेस आउटरीच कमेटी का सदस्य बनाए गए संजीव चैधरी का कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की टिहरी विस्थापित कालोनी में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान संजीव चैधरी ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गयी है। उसका निष्ठपूर्वक पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सहयोग करेंगे। चैधरी ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर कांग्रेस प्रदेश में सरकार बनाएगीं। मुख्यमंत्री बदलने में लगी प्रदेश की डबल इंजन सरकार को किसानों,मज़दूरों, महिलाओं, ग़रीबों,अयुवा, सरकारी कर्मचारी व व्यापारियों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार में समाज का प्रत्येक व्यक्ति बुरी तरह से परेशान है। जनता परेशान है और भाजपा नेता मुख्यमंत्री बदलने में लगे हैं। राज्य की भाजपा सरकार ने कुम्भ जैसे महानपर्व में भी घोटाला कर राज्य को कलंकित करने का कार्य किया है। भाजपा सरकार में चारों और भ्रष्टाचार की होड़ मची हुई है। विरोध में आवाज़ उठाने वालों पर झूठे मुक़दमे दर्ज किए जा रहे हैं। चैधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी झूठे मुक़दमे वापस लिए जाएंगे। भाजपा से हिसाब करने को तैयार बैठी जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। स्वागत करने वालों में दिग्विजय सिंह, रामआशीष यादव, चिंगारी यादव, बालेश्वर यादव, अनिल सिंह, परशुराम, शिव शंकर, नफ़े सिंह, आरएस पाल, माँगेराम, भगवान सिंह तोमर, वीर सिंह, भगवान सिंह यादव, अशोक शर्मा, बलबीर नेगी, चंद्रकांता, बबीता ठाकुर,निशा कश्यप, राशि, पुष्पांजलि, संतोष यादव, अनिल तेश्वर, नवीन ठाकुर, सुमित गुप्ता, विजय धीमान, सुरेश मखीजा, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद, जगदीप भारद्वाज, मिथिलेश आदि कार्यकर्ता मुख्य रूप से शामिल रहे।

Comments
Post a Comment