हरिद्वार। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड गढ़वाल परिक्षेत्र टीम और बहादराबाद पुलिस ने हलवाहेड़ी गांव के एक घर में छापेमारी पर गोवंश के साथ एक आरोपी को पकड़ा है। गुरुवार में पुलिस को सूचना मिली कि एक घर मे गोकशी हो रही है। बहादराबाद पुलिस और गोवंश टीम ने संयुक्त रूप से हलवाहेडी मे दबिश दी। शौकीन पुत्र इस्लाम गोकशी करता मिला। जबकि आरोपी का भाई हसीन पुत्र इस्लाम फरार हो गया। पूछताछ में शौकीन ने गोकशी की बात कबूल की है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि शौकीन पुत्र इस्लाम निवासी हलवाहेड़ी थाना बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हसीन मौका पाकर भाग निकला। पुलिस को मौके से 90 किलोग्राम मांस, कुल्हाड़ी और छुरी आदि औजार मिले हैं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment