Skip to main content

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार-चैधरी ऋषिपाल अंबावता


 हरिद्वार। उत्तराखण्ड के दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे भाकियू अबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन अंबावता द्वारा 11 सदस्य अनुशासन कमेटी का गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अंबावता को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मध्य हरिद्वार स्थित होटल में पत्रकार वार्ता करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। लेकिन सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। 7 महीने से गरीब किसान दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में खेती करने में किसानों का अधिक व्यय हो रहा है। सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। नए कृषि कानून बनाकर सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। देश का किसान आर्थिक तंगी के कारण लगातार आत्महत्या कर रहा है। जल्द ही देश के सभी किसान संगठन एक मंच पर आकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने देश के सभी किसान संगठनों से अपील की है कि एक मंच पर आकर अपने हक की लड़ाई लड़ंे। क्योंकि सभी किसानों की समस्याएं एक हैं और सरकार हठधर्मिता दिखाकर किसानों का शोषण कर रही है। देश का अन्नदाता किसान सड़कों पर आंदोलन को मजबूर है। लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगे ना मानकर उनकी समस्याओं का हल नहीं कर पा रही है। चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार 15 दिन में गन्ना किसानों का बकाया भुगतान करे। अन्यथा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनावों में और लोकसभा चुनावों में किसान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और पूरे देश में किसान संगठन विधानसभा और लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ अपने किसान प्रत्याशी उतारेंगे। चैधरी ऋषिपाल अंबावता ने बताया कि 22 अगस्त को रूड़की में विशाल किसान कुभ का आयोजन किया जाएगा और संगठन की गतिविधियों को तेज करने के लिए वे प्रत्येक दाम माह में उत्तराखण्ड का दौरा करेंगे। राष्ट्रीय महासचिव चैधरी रामपाल अंबाबता ने कहा कि केंद्र सरकार पेट्रोल डीजल पर किसानों को सब्सिडी प्रदान करें और स्वच्छता खाद उपलब्ध करा कर किसानों के बिजली के बिल माफ किए जाएं, अन्यथा किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम गरीब मजदूर और किसान करेंगे। लोकसभा और विधानसभा में किसान नेताओं को सदस्य होना चाहिए। जिससे किसानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर उनका निवारण किया जा सके। इस दौरान हरिद्वार जिला अध्यक्ष सागर सिंह, राष्ट्रीय सचिव अजब सिंह, जिला प्रभारी निसार अहमद, संगठन मंत्री नितिन चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष विकास सैनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके त्यागी, राजेश कुमार, फरमान त्यागी, रश्मि चैधरी, कोमल रानी, उस्मान रावत, जावेद, संदीप चैधरी, भूरा प्रधान आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।