Skip to main content

व्यापारियों ने किया लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन


 हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चैक व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग की लचर कार्यपद्धति को लेकर विरोध प्रदशन कर रोष प्रकट किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापार मण्डल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि विभाग की लापरवाही से क्षेत्र में अधूरे कार्याे के कारण व्यापारियों को काफी लम्बे समय से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। दो वर्षों से अधिक समय से चंद्राचार्य चैक से भगत सिंह चैक के मध्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने सड़कें टूटी व जर्जर हालत में है। बजट उपलब्ध होने के बावजूद भी लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की उदासीनता के चलते कार्ये अधर में लटके हुए है। उपाध्यक्ष अनुप सिंह सिद्धू ने कहा कि क्षेत्र में पार्किंग की बहुत समस्या है। उस पर टूटी सड़कों के कारण व्यापारियों और यहां आने वाले ग्राहकों को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। जिससे व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित होता है। महामंत्री दीपक अग्रवाल ने कहा कि कई बार लोक निर्माण विभाग अधिकारियों को मौखिक व लिखित में शिकायत करने के बावजूद भी विभाग की लचर कार्य शैली के चलते समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसके कारण व्यापारी काफी आक्रोश में है। कोषाध्यक्ष सुनील गुलाटी ने कहा कि टूटी सड़कों के कारण आए दिन क्षेत्र में दुर्घटनाए भी होती रहती है। बरसात के मौसम में टूटी सड़कों के कारण बुज़ुर्ग व बच्चो को बाजार में आने में काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता है। सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया कि यदि दस दिन के भीतर लोक निर्माण विभाग द्वारा समस्या को दूर करने के लिए कार्य शुरू नही किया गया तो व्यापारी अधिकारियों का घेराव करने के साथ उग्र प्रदशन को मजबूर होंगे। जिसकी समस्त जि़म्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होगी। प्रदशन करने वालो में मुनीश गर्ग, राहुल अग्रवाल, बबलू सिंह, सुधीर गुप्ता, सतनाम भाटिया, हैदर नक़वी, नितिन शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, पंकज अरोड़ा, योगेश वाधवा, विमल मल्होत्रा, प्रेम थापा, संजीव शर्मा, संजय दिवेदी, विक्रम सिंह सिद्धू, आदि व्यापारी शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।