Skip to main content

मुकद्मे वापस लेने को सैनी समाज के लोगों ने दिया जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना

तत्काल मुकद्मे निरस्त किए जाएं-साहब सिंह सैनी


 हरिद्वार। सैनी समाज के लोगों पर दर्ज मुकद्मे वापस लेने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह ने नेतृत्व में समाज के लोगों ने रोशनाबाद स्थित जिला अधिकारी कार्यालय पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान साहब सिंह सैनी ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल के कुछ लोग सैनी समाज की एकजुटता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे है। राजनितिक द्वेष के चलते सैनी समाज के लोगो पर मुकदमा दर्ज किया गया। लेकिन अब सैनी समाज जाग चुका है और राजनितिक दलों के वोट बैंक का शिकार नहीं होगा। सैनी समाज आने वाले चुनावों में ऐसे दलों को सबक सिखाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त सीएम हरकी पैड़ी पर आयोजित कार्यक्रम में कोरोना निमयों का खुला उल्लंघन हुआ। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस के कार्यक्रमों में रोजाना कोरोना नियमों का उल्लंघन हो रहा है। लेकिन इस पर प्रशासन मूकदर्शक बना रहता है। लेकिन सैनी समाज द्वारा सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन करने पर आयोजकों पर मुकद्मा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इसे कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। दर्ज मुकद्मे का तत्काल वापस लिया जाए। गौरतलब है कि हाल ही में फेरूपुर गांव में सैनी समाज के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें यूपी के पूर्व मंत्री साहब सैनी भी सम्मिलित हुए थे। कार्यक्रम के बाद सैनी के समाज के कुछ लोगों के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन का मुकद्मा दर्ज किया गया था। आल इण्डिया सैनी सभा के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने कहा कि आज का धरना सांकेतिक है। यदि दर्ज मुक़दमे वापस नहीं हुए तो हरिद्वार के अलावा राजधानी देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान शुभम सैनी, अमित सैनी, जेपी सैनी, सुशील सैनी, यशवंत सैनी, युवा नेता अमित सैनी समेत कई लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।