Skip to main content

मांगो को लेकर कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया पूरे प्रदेश में किया धरना प्रदर्शन

 


हरिद्वार। कमल मिश्रा-चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएँ उत्तराखंड की ओर से पूर्व घोषित आंदोलन कार्यक्रम के तहत तीसरे चरण में कर्मचारियों ने चिकित्सालयों,कार्यालयों में उपस्थित लगाकर दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ा, दीपक धवन प्रदेश ऑडिटर महेश कुमार ने कहा कि 14 जुलाई से कर्मचारियों का आंदोलन चल रहा है। इस बीच मंत्री,विधायक को पूरे प्रदेश में ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा से अवगत कराया, किन्तु आज तक किसी ने भी वार्ता के लिए नही बुलाया और नही कोई ठोस कार्यवाही की गई, जिससे कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। प्रदेश प्रवक्ता शिवनारायण सिंह उपशाखा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह जिला मंत्री राकेश भँवर वरिष्ठ सलाहकार अर्जुन सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के कोविड महामारी में कार्य करने का इनाम मिला है कि अपनी मांगों के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है कोई इस संवर्ग की सुनने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि कर्मियों की पीड़ा पर ध्यान दें जिससे कर्मचारी अपने कार्य को पूर्ण मनोयोग से कर सके। कार्य बहिष्कार करने वालों में जिला, मेला, महिला,टी बी, चिकित्सालयों के अलावा सी एम ओ कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का घेराव कर अपनी जनपद स्तर की मांगों तथा तीन कर्मचारियों जो कार्यालय में कार्यरत हैं उनको कोविड कार्य के लिए सम्मान के लिए नाम भेज दिया गया जबकि सम्मान के लिए कोविड चिकित्सालयों और चिकित्सालयों में कार्य कर रहे सफाई कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, संविदा कर्मियों को मिलना चाहिए था। जिसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि भविष्य में इसको सुधारा जाएगा, कर्मियों की मांगों का निस्तारण10 दिवस में करने का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 27 को भी पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। 29 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय का घेराव कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। इसमें आने वाली कोई भी राजकीय बाधा का उत्तरदायित्व महानिदेशालय का होगा। 30 जुलाई से बिना अन्न ग्रहण करेंगे कार्य। अगर इस दौरान किसी कर्मचारी को कुछ होता है इसका सीधे सीधे उत्तरदायित्व महानिदेशक का होगा। उपस्थिति लगाकर कार्य बहिष्कार करने वालों में शिवनारायण सिंह,राजेन्द्र तेश्वर, दीपक धवन, महेश कुमार, राकेश भँवर,मूलचंद चैधरी, शीशपाल, बद्री प्रसाद, खुशाल मणि, अजय रानी,संतोष कुमारी, सुदेश, अनिता, ममता,रजनी, पूनम, मुकेश, सुखपाल सिंह सैनी, पप्पू सैनी,अवनीश, पवन, सुरेश, दुर्गा, पंकज,कमल, कामेंद्र, अर्जुन सिंह, धर्म सिंह दिनेश लखेड़ा आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।