हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गाडोवाली गांव में लेनदेन को लेकर दो लोगों में गालीगलौज के बाद मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति प्रोपर्टी खरीदने व बेचने का कार्य करते हैं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घायल व्यक्ति को सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पथरी पुलिस के अनुसार बुधवार को गाडोवाली निवासी फारूक अंसारी 55 वर्ष पुत्र हनीफ का एक व्यक्ति के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों में गालीगलौज व मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान झगड़े में शामिल व्यक्ति ने फारूक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को मौके से हिरसत में लेने के बाद घायल व्यवस्था में पड़े फारूक को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया है। चाकू मारने वाला व्यक्ति भूपतवाला हरिद्वार का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नही आई है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसओ पथरी दीपक कठैत के अनुसार आपस में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट व चाकू चला है। चाकू चलाने के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment