हरिद्वार। पुलिस में काफी समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामाजिक दायित्व के तहत अब पर्यावरण संरक्षण के कार्यो को भी आगे बढा रहे है। इसण्ी के तहत हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस पेंशनर कल्याण समिति द्वारा पी ए सी के मॉडल स्कूल भेल मैदान के चारों तरफ एवं चिकित्सालय के अंदर 25 विभिन्न प्रजातियों के पौंधों को लगाया गया। इस अवसर पर समिति के संयोजक जे पी जुयाल ने कहा की पेड़, पोंधे हमारे जीवन के लिए कितने उपयोगी है, करोना के दौरान सभी को इसका मालूम हो चुका है। उन्होंने कहा की पेड़ पोंधे लगाकर हमे पर्यावरण को बचाना होगा, तभी हम जीवित रह सकते है। पोंधा रोपण के दौरान समिति के अध्यक्ष प्रेम लाल शाह,सचिव रामेश्वर सिंह रावत, आडिटर सुजान सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री गोवर्धन सिंह रावत ,सदस्य तेजपाल सिंह नेगी ,धाम सिंह, गैणा सिंह, विद्या सागर, रघुवीर सिंह, बीरेंद्र सिंह, मोहन लाल लाल शाह, खुशाल सिंह भण्डारी, धाम सिंह फर्स्वाण, राम प्रकाश, जगमोहन सिंह नेगी आदि लोग मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment