Skip to main content

गमगीन माहौल में पूर्व विधायक पंचतत्व में विलीन,कनखल शमशान घाट पर पुत्री ने दी मुखाग्नि

 

हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक अंबरीष कुमार का मंगलवार की देर रात उनके ज्वालापुर स्थित निवास पर निधन हो गया। उनके निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी। हरिद्वार में राजनीति के बड़े स्तंभ के रूप में पहचान रखने वाले 72 वर्षीय अंबरीष कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को कनखल शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी पुत्री प्रियवंदा ने उन्हें मुखाग्नि प्रदान की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कनखल शमशान पहुंचकर अंबरीष कुमार को श्रद्धांजलि दी। शोक व्यक्त करते हुए  प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंण की राजनीति का चाण्क्य चला गया। किसानो, श्रमिकों की समस्या हो या राजकीय समस्या हो अंबरीष कुमार हमेशा स्तम्भ की तरह आर पार की लड़ाई लड़ते थे और कामयाब होते थे। उनके निधन से हरिद्वार में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। उनके निधन से कांग्रेस को जो क्षति हुई है। निकट भविष्य में उसकी पूर्ति संभव नहीं है। भगवानपुर विधायक ममता राकेश, भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, मेयर अनिता शर्मा,महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय अग्रवाल, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, देहरादून अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष संजय किशोर, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक शहजाद, पूर्व राज्य मंत्री राम सिंह सैनी, ज्वालापुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष यशवन्त सैनी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कैलाश प्रधान, चैधरी बलजीत सिंह, एडवोकेट अरविन्द शर्मा, राजबीर सिंह चैहान, जटाशंकर श्रीवास्तव, विभाष मिश्रा, बीएस तेजियांन, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजन मेहता, धर्मपाल ठेकेदार, मास्टर जगपाल सिंह सैनी,राजीव चैधरी, नमन अग्रवाल, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद साहबुद्दीन, पार्षद इसरार अहमद, प्रदेश महासचिव सतीश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष विकास चैधरी, रचित अग्रवाल, राजबीर सिंह, बलराम राठौड़, पूर्व राज्यमंत्री नईम कुरैशी, ताहिर हसन, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद राजीव भार्गव, ठाकुर सुरेश सिंह, शिव कुमार कश्यप, आशीष शर्मा, रोशन लाल सदस्य जिला पंचायत, अमरदीप रोशन,वरुण बालियान, नितिन तेशवर, हिमांशु बहुगुणा, रवीश भटीजा, प्रदीप अग्रवाल पीसीसी, महेश प्रताप राणा, वैध एमआर शर्मा, डा.दिनेश पुंडीर, जितेंद्र सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, वसीम सलमानी, पार्षद सोहेल कुरेशी, जफर अब्बासी, पार्षद अनुज सिंह, जे.पी.सिंह, पार्षद उदयवीर चैहान, जटाशंकर श्रीवास्तव, हरजीत सिंह, जितेंद्र विद्याकुल, सुभाष कपिल, गुलशन नैयर, आरबीएल वर्मा, सोम चैहान, मनोज महंत, नीरज मंगल, नितिन मंगल, पुनित गर्ग, सतीश जैन, नावेज अंसारी, डा.विशाल गर्ग, कार्तिक शर्मा, हाजी रफी खान, सतीश दावड़े, राजेंद्र भंवर, सुनील सिंह, भूमेश श्रीकुंज, छत्रपाल चैहान, संजीव नैयर, चोखेलाल, पार्षद पुत्र पुनीत कुमार, फैयाज अली, विशाल राठौर, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव चैधरी, सीओ सिटी अभय प्रताप, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व अध्यक्ष किरणपाल वाल्मिीकि, सदस्य पूनम वाल्मिीकि, पुनीत गोयल, संजीव नैय्यर, कमल बृजवासी, शाहनवाज कुरेशी, यशपाल राणा, सत्येंद्र वशिष्ठ, सनी मल्होत्रा, संदीप अग्रवाल, बीपी चैहान, हरिराम कुमार, सुभाष चंद, वसीम सलमानी, नीटू शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज, आशीष भारद्वाज, युवा भारत साधु समाज के पदाधिकारी, गंगा सभा अध्यक्ष व महामंत्री, भाजपा नेता नरेश शर्मा, नगर निगम मे नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल, कांग्रेस व बीजेपी के पार्षदों सहित तमाम राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।