Skip to main content

मुफ्रत बिजली,पानी देने की बात करने वाले दल जनता का अपमान कर रहे-किशोर उपाधाय


 हरिद्वार। उत्तराखंड कांग्रेस की चुनाव संचालन सामिति के अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में वही मुख्यमंत्री का चेहरा होगा जो यहाँ के लोगो को बिजली, पानी, रसोई गैस, शिक्षा और चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं निःशुल्क देने की बात करेगा। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए किशोर उपाध्याय ने कहा कि बिजली, पानी, रसोई गैस, शिक्षा, चिकित्सा इत्यादि पर उत्तराखंड के लोगो का हक है। उत्तराखण्ड के लोग फ्री कुछ नही मांग रहे है। उत्तराखण्ड के जल, जंगल, जमीन पर यहाँ के लोगो का अधिकार है और ये अधिकार उन्हें मिलना ही चाहिए। उत्तराखंड कांग्रेस भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों में उसी को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाना चाहिए जो यहाँ के लोगो को उनका अधिकार दिलाने और खुशहाली लाने की बात करेगा। इसके पूर्व हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किशोर उपाध्याय का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड के लोग मुफ्त में कुछ नहीं मांग रहे हैं वह केवल अपनी क्षतिपूर्ति चाहते हैं। यहाँ के 91 प्रतिशत जंगल हमसे ले लिए गए और राजनीतिक दल केवल 9 प्रतिशत भू कानून की बात कर रहे हैं। भू कानून पर 100 प्रतिशत की बात होनी चाहिए। निःशुल्क बिजली पानी, रसोई गैस, रोजगार शिक्षा, जंगली जानवरों से सुरक्षा, इन सब पर उत्तराखंड के लोगो का अधिकार है। राजनीतिक दल मुफ्त बिजली पानी देने की बात करके उत्तराखण्ड की जनता का अपमान कर रहे है। बिजली, पानी व अन्य संसाधनों पर उत्तराखण्ड की उनका अधिकार है। जो जनता को यह अधिकार देने की बात करे वही मुख्यमंत्री का चेहरा होना चाहिए। कहा कि राजाजी नेशनल पार्क में उत्तराखण्ड के लोगों की जमीन गई है। इसका मुआवजा लोगों को मिलना चाहिए। जंगली जानवरों के हमले में मौत होने पर 25 लाख का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पूरे परिवार को शिक्षा, स्वास्थ्य निःशुल्क मिलना चाहिए। 2022 में उत्तराखण्ड में कांग्रेस की बनना तय है। अंशुल श्रीकुंज व विभाष मिश्रा ने किशोर उपाध्याय का स्वागत करते हुए कहा कि वनाधिकार आंदोलन के तहत उत्तराखण्डवासियों को उनके हक हकूक की लड़ाई तेजी के साथ लड़ी जा रही है। इस अवसर पर जगपाल सिंह सैनी, नितिन कौशिक, संजय शर्मा, प्रेम शर्मा, विशाल राठौर, अंजू द्विवेदी, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, दिव्यांश, कार्तिक शर्मा, वीबीएस चैहान, अनिल भास्कर, राव फरमान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।