Skip to main content

युवा कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित

 

हरिद्वार। भारतीय युवा कांग्रेस की और से गंगा स्वरूप आश्रम में आयोजित प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति नीति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गयी। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने दीप प्रज्वलित कर दो दिवसीय युवा क्रांति बुनयादी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लाम्बा, राष्ट्रीय सचिव व सोशल मीडिया इंचार्ज वैभव वालिया, राष्ट्रीय सचिव इशिता सेधा व राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रशिक्षण विभाग के सुमित वशिष्ठ, सन्नी मलिक, चैतन्य रेड्डी ने उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को कांग्रेस विचारधारा, संविधान, देश की आजादी की लड़ाई, पिछडो और शोषितांे को अग्रिम पंक्ति से जोड़ना व देश मे बढ़ती बेरोजगारी, किसानों के अधिकारों का हनन व वैश्विक महामारी कोविड-19 मे वर्तमान सरकार की भूमिका के बारे मे विस्तार से जानकारी दी और उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखण्ड सरकार की विफलताओं व गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज बुलंद कर गांव गांव, गली-गली जाकर जनहित के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का आह्वान किया।  प्रशिक्षण के द्वितीय चरण मे झंडारोहण के उपरांत भारत निर्माण की बुनियादी जानकारी, चुनाव की तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदु, व सोशल मिडिया के माध्यम से जनता की आवाज को उठाने व भविष्य के रोड मेप की जानकारी व प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रदेश व केंद्र के कई बड़े नेता कार्यकर्ताओं को राजनीतिक के गुर सिखाएंगे।  प्रशिक्षण शिविर मे प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, जिलाध्यक्ष रवि बहादुर, सोशल मीडिया प्रभारी केके शास्त्री, शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, तुषार कपिल, संदीप चमोली, महानगर अध्यक्ष आकाश भाटी, सुमित खन्ना, राहुल प्रताप, गौतम नौटियाल, किशोर कुमार, नेहा चैहान, भूपेंदर नेगी, नईम अहमद, फिरदोस सलमानी, महरूफ सलमानी, शुभम जोशी, शानू गिरी, दीप गुणवंत, तनुज दुर्गापाल, कीर्ति जोशी ,इरफ़ान चेची, हृदेश कुमार, दिग्विजय, रोबिन त्यागी, डा.शुभ, राव बिलावर, महबूब आलम, नीटू चैधरी, अखिल पंवार, अफजाल, फरीद, हरनीत बरार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।