हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने कहा है पिछले पार्टी की मजबूती के लिए कांग्रेस, बीजेपी व बसपा से परेशान लोगों को जोड़ने की कोशिश करेंगे। प्रैस को जारी बयान में महंत शुभम गिरी ने कहा कि कुछ पुराने लोग उनके संपर्क में हैं और उनके साथ वार्ता करने के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश में 2012 में सपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में जिस प्रकार विकाय कार्य हुए, उसी प्रकार पर उत्तराखंड में विकास कार्य होने चाहिए थे। देवस्थानम बोर्ड को भंग करना चाहिए और चार धाम के तीर्थ पुरोहितों को अधिकार दिए जाएं। हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए नियम बनाए जाएं। हरिद्वार को संस्कृत का केंद्र बनाया जाए। उत्तरी हरिद्वार में डिग्री कालेज और संतों को भूसमाधिक के लिए स्थान उपलब्ध कराए जाए। विशाल फूल मंडी की स्थापना के साथ हरिद्वार की जनता की सुविधा के लिए उचित सुविधाओं से युक्त व्यापार केंद्र की स्थापना हो। उन्होंने कहा कि बसपा की नीतियों से परेशान कुछ नेता उनके संपर्क में है। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष से मिलकर जल्द ही बड़ा फैसला किया जाएगा। उन्होंने मंगलौर, पिरान कलियर या लक्सर से चुनाव लड़ने की इच्छा प्रकट करते हुए कहा कि तीनों विधानसभा में जनता समर्थन प्राप्त हो रहा है। जल्द ही जनता के बीच जाकर इस पर निर्णय लेंगे। 2022 में पार्टी सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Comments
Post a Comment