Skip to main content

संतों ने दिया केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को आशीर्वाद


 हरिद्वार। युवा भारत साधु समाज कार्यकारिणी ने केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट को उनके द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व दायित्व के सकुशल निष्पादन हेतु दिल्ली स्थित उनके निजी निवास पर युवा भारत साधु समाज के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी शिवानंद, राष्ट्रीय महामंत्री रवि देव शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महन्त जगजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य महंत कपिल मुनि, ऋषभ वशिष्ट के साथ सभी संतो ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को आशीर्वाद प्रदान करते हुए युवा भारत साधु समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनन्द गिरी एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि  उत्तराखण्ड के लिए गौरव का विषय है कि प्रतिभावन अजय भट्ट को केंद्रीय मंत्रीमण्डल में शामिल किया गया। उनके कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड के सभी पौराणिक तीर्थ स्थलों का यथाशीघ्र जीर्णाेद्धार एवं दुर्गम यात्रा को सुगम बनाने हेतु विशेष योजना तथा भारतीय रक्षा सेना में सेवा दे रहे उत्तराखण्ड के जवानों के शहीद होने पर उनके परिवार एवं उनके रिटायर होने पर कोई विशेष योजना लागू की जाए। जिससे सेना में सेवा देने हेतु उत्तराखण्ड के युवाओं का उत्साह बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड पूरी तरह धार्मिक पर्यटन आधारित राज्य है। उत्तराखण्ड में अनेक पौराणिक तीर्थ स्थल हैं। यदि उन सभी तीर्थ स्थलों का विकास किया जाए तो धार्मिक पर्यटन को नए आयाम मिलेंगे तथा युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। देववाणी परोपकार मिशन के अध्यक्ष ईश्वर सुयाल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने संतों की मांगों पर सहमति व्यक्त करते पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और जल्द ही हरिद्वार आकर गंगा आरती का निर्णय लिया। इस अवसर पर अविनाश विरमानी, आशुतोष शर्मा, मुकेश जोशी, राजीव भट्ट, दीपक उप्रेती, मनोज जोशी, जसवीर सिंह, रामबरन सिंह आदि भी शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।