Skip to main content

सतपाल ब्रह्मचारी का कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

 


हरिद्वार। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्र्मचारी को प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भूपतवाला स्थित राधा कृष्ण धाम में फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव घोषणा पत्र समिति का सदस्य नियुक्त कर प्रदेश नेतृत्व ने तीर्थनगरी हरिद्वार का गौरव बढ़ाया है। महिला कांग्रेेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व प्रदेश महासचिव शशी झा ने कहा कि उत्तराखण्ड व हरिद्वार में परिवर्तन की लहर है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवर्तन के संकल्प को पूरा करने के लिए सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में संघर्ष के लिए तैयार है। कांग्रेस सेवादल के शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी व महानगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश भाटी ने कहा कि सतपाल ब्रह्मचारी को चुनाव घोषणा पत्र समिमि में सदस्य बनाए जाने से युवा कार्यकर्ताओ में जोश है। कार्यकर्ता सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में हरिद्वार विधानसभा सीट जीत कर पार्टी की झोली में डालने के लिए तैयार हैं। प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। कार्यकर्ताओं के सहयोग से 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार से परेशान जनता सत्ता परिवर्तन के लिए तैयार है। चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत जीत हासिल करेगी। स्वागत करने वालों में प्रदेश सचिव नलिनी दीक्षित, दीपक जखमोला, पार्षद महावीर वशिष्ठ, कैलास भट्ट, सेवादल प्रदेश प्रवक्ता बलराम गिरी कड़क, नीरव साहू, प्रदेश युवा प्रवक्ता तुषार कपिल, जिला उपाध्यक्ष विकास चंद्रा, ब्लॉक महासचिव एकलव्य गोस्वामी, शहर उपाध्यक्ष तरुण सैनी, युवा नेता करण सिंह राणा, रोहित नेगी, ब्लॉक महासचिव शुभम जोशी, प्रशांत शर्मा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।