Skip to main content

भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की मदद के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा-डाॅ0आदित्य कुमार

 राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण


हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के प्रदेश सह-संयोजक और पूर्व राज्य मंत्री डा.आदित्य कुमार ने भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पार्टी के अभियान की कार्यशाला का शुभारंभ किया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के दौरान डॉ.आदित्य कुमार ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोविड के दौरान उत्तराखंड में 8 लाख परिवारों तक मदद पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य किया है। कोरोना टीकाकरण को लेकर कार्यकर्ता नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रहे है।ं यह अभियान बूथ स्तर तक जाएगा और प्रशिक्षण के बाद मंडल स्तर पर भी बूथ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। कोविड-19 महामारी के दौर में संभावित तीसरी लहर को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता की मदद के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिले में मंडल व बूथ स्तर पर स्वास्थ्य टीमें गठित की जा रही हैं। इनमें एक डॉक्टर के साथ 4 लोग रहेंगे। एक महिला और एक आईटी एक्सपर्ट भी रहेंगे। सभी को किट प्रदान की जाएगी। जिसमें ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, स्टीमर सहित अन्य उपकरण शामिल होंगे। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक योगाभ्यास के शिविर भी इस प्रकार की कार्यशाला में आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश आईटी प्रमुख हिमांशु संगतानी ने आईटी के क्षेत्र का प्रशिक्षण सभी कार्यकर्ताओं को दिया और किस प्रकार मंडल प्रशिक्षकों को सभी जानकारी वर्चुअली फीड करनी है। यह जानकारी भी कार्यकर्ताओं को दी। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य समाज में कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत जागरूकता पैदा करना है। सभी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की टीमों से समन्वय बनाकर आमजन की सहायता करेंगे और कोरोना के प्रकोप को कम करने का प्रयास करेंगे। भाजपा जिला महामंत्री और अभियान के सह संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि 15 से 31 अगस्त के बीच सभी 26 मंडलों के प्रशिक्षण होने हैं। उनके स्थान और तिथि तय हो चुकी है। जल्द ही मंडल प्रशिक्षण भी प्रारंभ होंगे। भाजपा जिला महामंत्री आदेश सैनी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का व्रत निवेदन लिया और मंडलवार सभी उपस्थिति की जानकारी ली। योग प्रशिक्षक डा.चर्चित बालियान दास द्वारा योगाभ्यास भी कराया गया और चिकित्सक हरीश चैहान और कोमल द्वारा भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष डा.अंकित आर्य द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में जिला मंत्री अनामिका शर्मा, जिला आईटी प्रमुख सुशील रावत, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, संजीव त्यागी, दिनेश पांड,े डा.करुणा शर्मा, डा.अमरीश शर्मा, सुबोध शर्मा, सावित्री, मंगला, अतुल वशिष्ठ, तरुण नय्यर, अनिमेष कुमार, नेपाल सिंह, त्रिवेश सैनी, डा.तेज़ सिंह सैनी, सोनिया अरोड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।