Skip to main content

स्व0 राजीव गाॅधी ने कम समय मेंदेश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया-डाॅ.पालीवाल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी को नमन


 हरिद्वार। महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने स्वर्गीय राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी जब प्रधानमंत्री बने उस समय उनका राजनीति से दूर दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। परंतु विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री बनने के बाद कुछ ही समय में उन्होंने देश को अग्रणी श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया और उन्होंने देश को बुलंदियों पर पहुंचा दिया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस समय राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने उस दौरान संसद में विपक्षी सांसदों की बेहद कम संख्या के बाजवूद राजीव गांधी सभी पार्टियों के सांसदों से सलाह लेकर कार्य करते थे। परंतु आज संसद में विपक्ष को नगण्य कर दिया गया। उनकी कोई अहमियत नहीं रह गई। संसद की गरिमा तार-तार कर दी गई। बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों को नकार कर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक कुमार ने कहा कि स्व.राजीव गांधी ने अपने समय मे सविंधान में 73वें तथा 74वें सशोंधन करके बहुत बड़ी उपलब्धि कायम की थी। उन्होने देश में खाद्यान समस्या को लेकर कहा था कि वे देश को एक दिन आत्मनिर्भर कर देंगे और इसमें उन्हें काफी हद तक सफलता भी मिली। पूर्व विधायक रामयश सिंह व प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी के जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि जब राजीव गांधी कंप्यूटर लेकर आए तो आरएसएस ने संसद पर तथा देश की सड़कों पर हंगामा किया तथा कंप्यूटर के खिलाफ प्रदर्शन किया। आज सभी विभाग तथा पूरा सिस्टम कम्प्यूटर पर ही निर्भर हैं महिलाओं को सम्मान देने को काम किया।  राजीव चैधरी ने कहा कि भाजपा कहती थी कि  कंप्यूटर आने पर देश में बेरोजगारी बढ़ेगी। परन्तु देश में अपार उन्नति हुई। ब्लाक अध्यक्ष रवि कशयप, यशवंत सैनी, शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि युवाओं को 18वर्ष की आयु में वोट का अधिकार तथा महिलाओं को पंचायतों में 33 फीसदी आरक्षण दिलाने का जो कार्य पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने किया है उसे युगों युगो तक याद किया जाऐगा। मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, चैधरी बलजीत सिंह तथा श्रमिक नेता राजबीर सिंह ने कहा की यदि यदि देश राजीव गांधी की नीतियों पर चले तो फिर से भारत महाशक्ति के रूप में पहचाना जाएगा। इस दौरान जटाशंकर श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंरवि बहादुर, पार्षद कैलाश भट्ट, राजीव गौड़, नीलम शर्मा, मिथलेश गिल, वेदांत उपाध्याय, प्रकाश चंद्र भट्ट, सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र वशिष्ठ, जेपी सिंह, मनोज जाटव, ओमप्रकाश शर्मा, शरद शर्मा, सतेन्द्र बिष्ट आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।