Skip to main content

आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री,18 को हरिद्वार पहुचने पर होगा स्वागत

 


हरिद्वार। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की आशीर्वाद यात्रा 17 अगस्त को मंगलौर से प्रारंभ होगी। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं आशीर्वाद यात्रा के संयोजक पुष्कर काला ने जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त को रामपुर तिराहे पर शहीद स्मारक को प्रणाम कर यात्रा को प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद यात्रा मंगलौर, रुड़की, भगवानपुर, मोहन्ड, डाट काली होते हुए देहरादून के लिए प्रस्थान करेगी। 18 अगस्त को देहरादून से चलकर ऋषिकेश होते हुए यात्रा हरिद्वार शहर में प्रवेश करेगी। हरिद्वार पहुंेचने पर सप्तऋषि चुंगी पर हरिद्वार और रानीपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दूधाधारी चैक, चंडी चैक होते हुए यात्रा दक्षिण काली मंदिर पहुंचेगी। जहां केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद श्यामपुर कांगड़ी होते हुए यात्रा चिडि़यापुर पहुंचेगी। जहां श्यामपुर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने बताया की यात्रा की तैयारियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। जगह-जगह फ्लेक्स, बैनर, होर्डिंग लगाए जाएंगे और ढोल नगाड़ों के साथ पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा के सह संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर हरिद्वार जिले को दो भागों में बांटा गया है। जिसमें आगामी दिनों में दो तैयारी बैठकर रुड़की और हरिद्वार में आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया की यात्रा की सफलता को लेकर रूट इंचार्ज, वाहन प्रमुख, भोजन व्यवस्था प्रमुख, आवास प्रमुख, साज सज्जा प्रमुख, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख आदि जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिला अध्यक्ष, विभागों के जिला संयोजक, विधानसभाओं के पूर्व प्रत्याशी और विधानसभाओं के कार्यक्रम पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।