Skip to main content

स्वरूप चंद्र अग्रवाल ट्रस्ट ने मेला अस्पताल को उपलब्ध करायी 18 व्हीलचेयर

 


हरिद्वार। श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई मरीजों की सेवा के लिए आगे आया है। ट्रस्ट द्वारा मरीजो की सुविधा हेतु मेला चिकित्सालय हरिद्वार को 18 व्हीलचेयर प्रदान की गई। ट्रस्ट की और से हरसम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का आश्वासन भी दिया गया। श्री स्वरूप चंद अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा सोमवार को व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा.धन सिंह रावत ने ट्रस्ट की और से व्हीलचेयर मेला चिकित्सालय को प्रदान किए। इसके साथ ही कक्ष निर्माण के लिए उन्हें पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में व्हीलचेयर उपलब्ध होने से इलाज कराने के लिए आने वाले दिव्यांग मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री स्वरूप चंद्र अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहा है। उन्होंने ट्रस्ट से जुड़े सभी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि कोरोना काल में सभी लोगों ने सहयोग दिया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा दिए गए दान की सराहना की। ट्रस्ट से जुड़े अमित शर्मा ने कहा ट्रस्ट जनहित के कार्यों के लिए सदैव अग्रणी रहता है। जनसेवा से जुड़े जो भी कार्य संभव हो पाएंगे संस्था अपने माध्यम से निस्वार्थ भाव से उसमें सहयोग करेगा। पूर्व प्रदेश महामंत्री भाजयुमो मनोज जखमोला ने कहा कि अस्पताल में रोगियों को उच्च स्तरीय इलाज मिलना चाहिए। राज्य सरकार अस्पतालों में संसाधन मुहैया करा रही है। सामाजिक संस्थाएं भी लगातार संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान कर रही है। सीएमओ अर्जुन ने व्हीलचेयर उपलब्ध कराने पर ट्रस्ट का आभार जताया। इस दौरान सुमित शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, पार्षद विनीत जौली, राजेश लखेड़ा, हरिपुर ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, मनीष चैटाला, सुनील कुमार, अमित, सुरेंद्र रियाल, अंकित, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र गुवाड़ी, मोहन आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।