हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार के मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने आज 06 निगम में कार्यरत पर्यावरण मित्र और सुपरवाइजर के वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। निरीक्षक द्वारा कनखल और नए वार्डों में निरीक्षण करके मुख्य नगर आयुक्त को अवगत कराया गया था कि निरीक्षण के दौरान कई पर्यावरण मित्र और सुपरवाइजर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं और कुछ ड्यूटी के टाइम के बाद पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी रिपोर्ट नगर आयुक्त को प्रेषित की थी जिस को गंभीरता से लेते हुए ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए मुख्य नगर आयुक्त ने 06 कर्मचारियों अमित, अनिल, कुशल, विपिन, सुषमा और प्रदीप का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि नवनियुक्त नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती लगातार निगम में साफ-सफाई से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने के लिए कार्य कर रहे हैं, लेकिन कुछ निगम कर्मचारी अपनी पुरानी कार्यशैली को नहीं बदल रहे हैं जिसके चलते आज इन कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment