Skip to main content

विधि-विधान पूर्वक गोस्वामी तुलसीदास का पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई।

 


हरिद्वार। तुलसी जयंती के अवसर पर संत समाज द्वारा रामानंद आश्रम से तुलसी चैक तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसके बाद विधि-विधान पूर्वक गोस्वामी तुलसीदास का पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय श्री पंच दिगंबर अनी अखाड़े के श्रीमहंत रामकिशोर दास शास्त्री महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने मां गंगा को करुणा, सत्य, प्रेम और मनुष्यता की धाराओं में वर्गीकृत किया। जिनमें अवगाहन करके कोई भी व्यक्ति अपने आचरण को गंगा की तरह पवित्र कर सकता है। उन्होंने मनुष्य के संस्कार की कथा लिखकर राम काव्य को संस्कृति का प्राण तत्व बना दिया। जिसके बिना जीवन जीने की कल्पना भी सद्गुणी व्यक्ति नहीं कर सकता। ऐसे महान महापुरुषों को संत समाज सदैव नमन करता है। बाबा हठयोगी महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास हिंदी साहित्य के महान संत एवं कवि थे। जिन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के मार्गदर्शन से अपने जीवन में सगुण राम भक्ति की धारा को ऐसा प्रवाहित किया कि वह धारा वर्तमान में भी प्रवाहित हो रही है। उन्होंने राम भक्ति के द्वारा ना केवल अपना जीवन कृतार्थ किया अपितु जन-जन को श्रीराम के आदर्शों से बांधने का प्रयास किया। श्रीमहंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास एक महान दार्शनिक थे। जिनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज कल्याण एवं मानव सेवा के लिए अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। गोस्वामी तुलसीदास की ही देन है जिससे भारत के कोने कोने में रामलीला का मंचन होता है, और समूचे विश्व में श्री राम का चरित्र मर्यादित जीवन जीने का संदेश देता है। महंत प्रेमदास एवं महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि अपनी रचनाओं के माध्यम से गोस्वामी तुलसीदास ने समाज को प्रेम सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया। प्रभु श्रीराम के प्रति समर्पण और प्रेम की भावना उनके जीवन का मुख्य आधार रही है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामकथा में ना केवल सुखद समाज की कल्पना की बल्कि जीवन जीने का आदर्श मार्ग भी दिखाया। कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरूषों का रामलखन दास त्यागी महाराज ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान महंत प्रह्लाद दास, महंत दुर्गादास, महंत प्रेमदास, महंत राजेंद्र दास, महंत सूरज दास, स्वामी चिदविलासनंद, राधेराम शर्मा, दुर्गादशंकर, राम निवास, सत्यनारायण, देवराज, सत्यप्रकाश, सदानंद, स्वामी जगदीशानंद गिरी, महंत सुमित दास, महंत नारायण दास पटवारी, महंत बिहारी शरण, महंत अंकित शरण, महंत प्रमोद दास, संत जगजीत सिंह, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव शास्त्री, आदि सहित बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।