हरिद्वार। भाजपा की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया। भाजपा कार्यालय पहुंची सह प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन द्वारा दिए जा रहे कार्यों में जुटने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान और बूथ समिति सत्यापन अभियान के रूप में दो प्रमुख कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्हें गंभीरता से लेते हुए सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें। हमारा बूथ सबसे मजबूत मंत्र को ध्यान में रखते हुए कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चैहान ने पदाधिकारियों को कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा किए गए आह्वान अबकी बार 60 पार में हरिद्वार जिले की सभी सीटों पर रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेंगे। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जाकर कार्य करने को कहा। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि जनपद में अभी तक 800 बूथों का सत्यापन हो चुका है और स्वास्थ्य अभियान की कार्यशाला अभी चल रही है इसके बाद पन्ना प्रमुख की संरचना को चुस्त दुरुस्त किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री आदेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष संदीप गोयल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला मंत्री आशु चैधरी, मनोज पवार सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, वरिष्ठ नेता प्रमोद शर्मा, दिनेश शर्मा, सभासद गरिमा सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्ष कुमार दौलत, नितिन चैहान आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment