Skip to main content

हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई प्रदेश सरकार-सतपाल ब्रह्मचारी


 हरिद्वार। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के सिलसिले में हरिद्वार आयी कंाग्रेस की उत्तराखण्ड सहप्रभारी दीपिका पांडे का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविन्द शर्मा के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उत्तरी हरिद्वार स्थित राधा कृष्ण धाम में स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपिका पांडे ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को उचित सम्मान दे रही है। महिला कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पंूजीपतियो का संरक्षण कर रही केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण आम जनमानस त्रस्त है। रसोई गैस व खाद्य पदार्थो के दाम निरंतर बढ़ रही है। महिलाओं के लिए रसोई चलाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन चुका है। चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। कार्यकर्ता संगठित होकर कांग्रेस की रीति नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि सह प्रभारी दीपिका पांडे राज्य की महिलाओं की आवाज को उठा रही हैं। जनसमस्याओं के समाधान में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। प्रदेश में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन डबल इंजन सरकार जनता की समस्याएं दूर करने के बजाए मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। जनता से तमाम वादे कर सत्ता में आयी मोदी सरकार का महंगाई पर कोई नियंत्रण नहीं है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब, मजदूर व मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। पूर्व सांसद प्रतिनिधि अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है। सरकार की गलत नीतियों के चलते गरीब मजदूर के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो रहा है। रोजगार की तलाश में युवा दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। इस अवसर पर अमन गौड़, विकास चंद्रा, विक्की भूषण तनेजा सहित कार्यकर्ता शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।