हरिद्वार। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी ब्रह्म सिंह बालियान ने 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है। शुक्रवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ब्रह्म सिंह बालियान ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार आमजन व किसानों की समस्याएं दूर करने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि देश का किसान सड़कों पर है। उत्तराखण्ड राज्य में चकबंदी नहीं है। गन्ने का बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य घोषणा, दो करोड़ा रोजगार, बढ़ती बेरोजगारी, किसान को फसलों का वाजिब दाम, कोरोना महामारी नियंत्रण में सरकार की विफलता, महंगाई आदि रालोद के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। प्रदेश रतन लाल लखेड़ा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रत्येक मोर्चे पर पूरी तरह विफल रही है। सरकार की गलत नीतियों के चलते बेरोजगारी के मामले में उत्तराखण्ड देश में पहले पायदान पर पहुंच गया है। प्रदेश के युवा आज भी रोजगार की तलाश में दूसरे प्रदेशों मे पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि रालोद राज्य के युवाओं, कर्मचारियों, व्यापारियों, किसानों सहित सभी समुदाय के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। युवा वर्ग को पार्टी से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव काजी चांद व प्रदेश उपाध्यक्ष देवपाल राठी ने कहा कि रालोद हमेशा ही किसानों के मुद्दों को लेकर संघर्षरत रहा है। उत्तराखण्ड में किसान हितों को लेकर संघर्ष तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में देश भर के किसान महीनों से दिल्ली में धरना दे रहे हैं। लेकिन पूंजीपतियों के इशारे पर काम कर रही मोदी सरकार किसानों की मांगे मानने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर आदित्य चैधरी, योगेंद्र सिह, वेदप्रकाश, हरवीर चैधरी, डा.देवेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र देवरानी आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment