हरिद्वार। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन कौशिक ने कहा कि बढ़ती महंगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। खाद्य तेल, फल, सब्जी के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। मोदी सरकार महंगाई पर किसी भी प्रकार का कोई अंकुश नहीं लगा पायी है। मजदूर महंगाई से त्रस्त आ चुके हैं। लगातार पेट्रोल, डीजल, गैस के दाम बढ़ने से आम जनजीवन त्रस्त हो गया है। नवीन कौशिक ने कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार श्रमिकों, मजदूरों की कोई सुध नहीं ले रही है। मध्यम वर्ग महंगाई से हताशा निराशा का जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के चलते लगातार महंगाई आसमान छू रही है। लोग दो जून की रोटी परिवार के लिए नहीं जुटा पा रहे हैं। मात्र सरकार की नीतियां पूंजीपतियों को संरक्षण देने का काम कर रही हैं। लगातार बेरोजगारी बढ़ रही है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। महंगाई से प्रत्येक वर्ग प्रभावित है। गरीब, असहाय, निसहाय परिवारों की हालत खराब हो चुकी है। केंद्र की जनविरोधी नीतियों के चलते देश की जनता महंगाई की मार झेल रही है। मात्र झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी गरीबों, श्रमिकों की आवाज को उठाने का काम कर रही है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लगातार उठाया जा रहा है।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment