Skip to main content

भगवान राम के आदर्शो का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें-डा.विशाल गर्ग

 


हरिद्वार। विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में हिंदू गौरव दिवस श्रीराम मंदिर भूमि पूजन की प्रथम वर्षगांठ पर प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के संयोजन में मध्य हरिद्वार में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कांस्य पदक जीतने पर भारतीय हाॅकी टीम के खिलाडि़यों को बधाई भी दी। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि लाखों करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं भगवान राम से जुड़ी हुई हैं। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर भव्य दिव्य रूप से तैयार हो रहा है। प्रथम वर्षगांठ पर उन्होंने सभी राम भक्तों को बधाई देते हुए कहा कि भगवान राम के आदर्शो का अनुसरण कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। जन-जन के आराध्य भगवान राम का मंदिर विश्व को आदर्श का रूप देगा। महासंघ का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। पुरूष हाकी टीम के बेहतर खेल के प्रदर्शन पर हाॅकी खिलाडि़यों को बधाई देते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि हाॅकी खिलाडि़यों ने देश का गौरव और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष गौड़ व अमित शर्मा ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर निर्माण का रास्ता केंद्र की मोदी सरकार के अथक प्रयासों से प्रशस्त हुआ। न्यायालय ने हिंदू समाज की भावनाओं का ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि भगवान राम प्रत्येक हिंदू के आराध्य हैं। भगवान राम के नाम का सिमरन करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के पंडित अधीर कौशिक ने श्रीराम मंदिर भूमि पूजन वर्ष गांठ की बधाई देते हुए कहा कि हिंदुओं के आराध्य भगवान राम का मंदिर आलोकिक दिव्य होगा। इस अवसर पर नरेश रानी गर्ग, कमल अग्रवाल, अमित शर्मा, अरूणा बंसल, मनोज गौतम, विश्वास बंसल, पीके बंसल, विक्रम सिंह नाचीज, बिंदिय गोस्वामी, अमित कौशिक, सुनील शर्मा, कुलदीप मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।