Skip to main content

विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक संपन्न

 चारधाम देवस्थानम अधिनियम निरस्त करने व मठमंदिरों को नियंत्रण मुक्त करने हेतु प्रस्ताव पारित

हरिद्वार। विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत कार्यसमिति बैठक कनखल राजघाट स्थित पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ श्रीमहंत गोविंददास महाराज, विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा.सुरेंद्र जैन, क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा, प्रांत संगठन मंत्री अजय नागर, प्रांत अध्यक्ष रविदेव आनंद, प्रांत मंत्री डा.विपिन चंद्र पांडे, प्रांत उपाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, भारत गगन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मेरठ क्षेत्र संगठन मंत्री मनोज वर्मा क्षेत्र ने बैठक के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि श्री राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत संपूर्ण उत्तराखंड के 16 हजार गांव में से 14 हजार गांवों तक संपर्क किया गया है। करोना वायरस जनित महामारी की तीसरी लहर से बचाव हेतु संगठन आरोग्य मित्र अभियान के माध्यम से प्रशिक्षित कार्यकर्ता समाज की सेवा करेंगे। महामारी से समाज को बचाने हेतु बृहद स्तर पर वैक्सीनेशन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबंध समिति एवं प्रन्यासी मंडल बैठक में मठ मंदिरों को सभी नियंत्रण से मुक्त किए जाने तथा उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम अधिनियम 2019 को निरस्त कर देवभूमि उत्तराखंड के सभी मठ मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर सामाजिक धार्मिक व्यक्तियों के द्वारा मठ-मंदिर, तीर्थस्थलों के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के संबंध में प्रस्ताव कार्यसमिति में पारित किया गया। केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डा.सुरेंद्र जैन ने कहा कि विश्व के 60 देशों में विश्व हिन्दू परिषद का संपर्क हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद ने श्री राम मंदिर समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत देश के 5,37,190 गांव के 12,00,75,135 परिवारों संपर्क किया। धर्मप्रसार विभाग के माध्यम से 14490 परिवारों को धर्मांतरित होने से बचाया है। 2227 मामलों में महिलाओं की रक्षा की है। 363 परिवारों की घर वापसी करायी है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना दिवस के कार्यक्रम, स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान पर्व, मकर संक्रांति पर समरसता के कार्यक्रम संपूर्ण भारत में बृहद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। डा. सुरेन्द्र जैन ने कहा कि वर्तमान में अवैध रूप से निरंतर चल रहे धर्मांतरण को रोकने के लिए केंद्रीय कानून बनाने की प्रबल आवश्यकता है। स्वतंत्र भारत की 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं एवं देश की आजादी के निमित्त बलिदान हुए हुतात्माओ को नमन करते हुए डा.सुरेंद्र जैन ने कहा कि हमें देश की स्वतंत्रता पर गर्व है। किंतु अभी यह पूर्ण स्वतंत्रता नहीं है। हमनें अखण्ड भारत का संकल्प किया है। बलिदानियों के अधूरे कार्यों, संकल्पों को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। संपूर्ण देश में समाज के प्रत्येक क्षेत्र में संकल्प शक्ति के जागरण और क्रान्तिकारियों के निरंतर बलिदान से आजादी प्राप्त हुई है। अखण्ड भारत का संकल्प और स्वतंत्रता दिवस एक दूसरे के पूरक हैं। बैठक में अशोक तिवारी केंद्रीय मंत्री धर्माचार्य संपर्क, वीरेंद्र जी क्षेत्र समरसता प्रमुख, राजेंद्र फोगाट क्षेत्र प्रमुख धर्म प्रसार, चिंतामणि सेमवाल प्रांत उपाध्यक्ष, संध्या कौशिक, दिवान सिंह फ्रत्याल, रनदीप पोखरिया प्रांत सहमंत्री, दिलीप मिश्रा प्रांत सहमंत्री, नीलम त्रिपाठी प्रांत संयोजिका दुर्गा वाहिनी, नीता कपूर प्रांत संयोजिका मातृशक्ति, अनुज वालिया प्रांत संयोजक बजरंग दल, सुभाष चतुर्वेदी प्रांत सत्संग प्रमुख समेत सम्पूर्ण प्रांत से विभाग और जिला स्तर के लगभग 125 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।