हरिद्वार। आठ मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे यूपी के मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। दो सिंतबर को कलमबंद हड़ताल और 7 सितंबर को लखनऊ कूच करने की चेतावनी दी। शुक्रवार को कर्मचारियों ने हरिद्वार शाखा के अध्यक्ष टोटल सिंह एवं सचिव अनुज शर्मा के नेतृत्व में कार्यालय मध्य गंगा गुण नियंत्रण खंड 2 हरिद्वार के प्रांगण में एकत्र होकर भोजन अवकाश के समय अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि नियमविरुद्ध किए गए ट्रांसफरों को तत्काल रद किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की पिछले तीन साल से पदोन्नति भी नहीं हुई है। दूरस्थ स्थानांतरण बंद किए जाए। सचिव अनुज शर्मा ने बताया कि मांगें नहीं मानने पर कर्मचारी दो सितंबर को कलमबंद हड़ताल करेंगे। सात सितंबर को लखनऊ में प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अरुण कुमार, ललित जोशी, विरेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, सुनील कुमार, कुमार अभीजय, राजेश कुमार, निर्मल, विकास यादव, रोहित जोशी, हेमंत, दयानंद, अविनाश, राजेंद्र असवाल, पंकज, सतपाल सिंह, कमलेश्वर सेमवाल, जितेंद्र, बृजेश आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment