Skip to main content

अब दुश्मनों को जवाब देने देने के लिए सरकार के आदेश की जरूरत नही होती: नड्ढा

 भाजपा अध्यक्ष ने किया पूर्व सैनिको से संवाद,कई पूर्व सैनिको को किया सम्मानित

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्ढा ने कहा कि आज देश मजबूत हाथों में है और अब सुरक्षा में लगे सैनिको को पडोसियों के द्वारा की जा रही गोलाबरी का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार से अनुमति की जरुरत नहीं पड़ती। अब दुश्मनो को जवाब देने के लिए फौज को किसी आदेश की जरुरत नहीं होती। फौज का मनोवल कई गुना बढ़ा है। उत्तराखंड के अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रायवाला में पूर्व सैनिकों से संवाद और सम्मान समारोह में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सैनिक और पूर्व सैनिक राष्ट्र की सुरक्षा के मजबूत और सजग प्रहरी हैं। उन्होंने कहा मोदी सरकार सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। श्री नड्डा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज देश सुरक्षित है। पहले जब सीमा पार से गोलियां चलती थी तो दिल्ली में बैठी सरकार से सेना को पूछना पड़ता था की पड़ोसी मुल्क हम पर गोलीबारी कर रहा है। हम क्या करें, तो दिल्ली में बैठी सरकार का संदेश जाता था की अभी रुको। अभी इंतजार करो। मगर आज मोदी सरकार ने फौज को आदेश दिए है कि सीमा पार से एक गोली चले तो तुम दो गोली चलाओ,सीधे जवाब दो दुश्मनों को। उन्होंने कहा दीपावली हर कोई अपने घर में अपने माता-पिता, अपने भाइयों व अपने बच्चों के साथ मनाना चाहता है। मगर देश के प्रधानमंत्री हर वर्ष सीमा पर सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाते हैं। उन्होंने कहा सीमा पर मोदी सरकार ने 73 आल वेदर रोड, जो कि 3812 किलोमीटर की है, उसमें लगभग अभी तक 3300 किलोमीटर की सड़कें बनकर तैयार हो चुकी है। श्री नड्डा ने कहा मेक इन इंडिया के तहत आज हम बुलेट प्रूफ जैकेट हम खुद बना रहे है। रक्षा सौदो में दलाली पूरी तरह से मोदी सरकार ने खत्म की है। उन्होंने कहा 1 रैंक 1 पेंशन की मांग 1972 से थी और तब से देश मे कई सरकारे आयी ओर गयी, लेकिन सिर्फ मोदी सरकार ने इस ओर ध्यान दिया, क्योंकि वे एक सैनिक का दर्द समझते है। कारगिल युद्ध के दौरान हुए शहीदों के पार्थिव शरीर को घर तक सम्मान के साथ लाने का काम भी अटल सरकार ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा उत्तराखंड देव भूमि के साथ वीर भूमि भी है और उत्तराखंड ने देश को गौरव प्रदान किया है। उत्तराखंड बहुत छोटा सा राज्य है लेकिन पूरा देश उत्तराखंड को सम्मान से देखता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि जब देश की आन बान शान की बात आती है तो सबसे आगे उत्तराखंड राज्य ही होता है। उन्होंने कहा आज देश की सेना का पराक्रम पूरी दुनिया देख रही है। भारत के वीर सैनिकों ने हर बार दुश्मन देश के सैनिकों का डटकर मुकाबला किया है और उन्हें उनके ही शब्दों में जवाब देने का कार्य किया है। पिछले वर्षों में भारत ने पाकिस्तान के ऊपर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके उसे सबक सिखाने का काम किया है जो भारतीय सेना के बहादुरी का सबूत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीर सैनिकों की शहादत और बलिदान की वजह से देश आज अनेक विरोधी ताकतों से सुरक्षित है। ऐसे में हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा जैसा अनुशासन फौज में होता है वैसा ही भाजपा में होता है। उन्होंने कहा आज हमारा देश विदेश को 1000 से ज्यादा उपकरण निर्यात करता है। श्री भट्ट ने कहा चाहे कारगिल युद्घ हो, सर्जिकल स्ट्राइक या सीमा पार से हो रहे लगातार आतंकी हमले, भारत के जांबाज सैनिकों ने हर मौके पर देश की सुरक्षा और इसकी अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का काम किया है। कार्यक्रम संयोजक कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा सैनिक का सम्मान ही देश का सम्मान है। कार्यक्रम में जसवंत सिंह रावत मरणोपरांत महावीर चक्र, हवलदार गजेंद्र सिंह रावत मरणोपरांत अशोक चक्र, हवलदार बहादूर सिंह मरणोपरांत अशोक चक्र, राइफल मैन संजय शाही कीर्ति चक्र, राइफल मैन चंद्र किशोर सेना मैडल, सूबेदार प्रदीप थापा सेना मैडल, लांस नायक विनोद सिंह सेना मेडल और नायक सूबेदार रघुवीर सिंह सेना मैडल का सम्मान किया गया। परिजनों का शाल ओढाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, राष्ट्रीय मीडिया मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी, और पूर्व सैनिक ओर सैनिको के परिजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।