हरिद्वार। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ललतारो पुल वाल्मीकि चैक पर प्रदर्शन के दौरान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा. संतोष चैहान ने कहा कि बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के पास कोई नीति नहीं है। कोरी घोषणाएं करके सत्ता हासिल करने वालों को जड़ से उखाड़ फेंकने को जनता बेताब है। आने वाले विधानसभा चुनाव में ही भाजपा को अपनी करनी का फल मिल जाएगा। महिला प्रदेश सचिव शशि झा व महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि अच्छे दिन का वादा करने वाली भाजपा सरकार में दो जून की रोटी कमाना मुश्किल हो रहा है। आमदनी की तुलना में महंगाई और बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। रसोई गैस सिलेंडर व तेल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनाकाल में राहत के नाम पर सरकार ने सभी आवश्यक चीजों के दाम बढ़ा दिए। महंगाई रोकने को लेकर कहीं कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में सुमन अग्रवाल, बीना कपूर, लता पंवार, गीता शुक्ला, गीता जैन, सरिता शर्मा, आशा कोरी, माया, आरती, ममता, शबनम, शबाना, रामदेवी, मुनि देवी, कुसुम, आयशा, सुदेश देवी, पूजा धीमान, रामकली, सुनिता कोरी उपस्थित रहीं।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment