Skip to main content

अभद्रता के विरोध में आप कार्यकर्ताओं का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आवास पर प्रदर्शन

 


हरिद्वार। रविवार को लाल मंदिर कालोनी में मुफ्त बिजली गांरटी योजना के कार्ड वितरित करने गए आप कार्यकर्ताओं एवं पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डारी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा अभद्र व्यवहार व केनोपी फाड़ने का आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खन्ना नगर स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ता चन्द्राचार्य चैक पर एकत्रित हुए और वहां से नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करते हुए खन्ना नगर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और आप कार्यकताओं के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भण्डार ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ता आप कार्यकर्ताओ के साथ बदमीजी कर रहे है। लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है। जनता को हक देने की बात से अपनी जमीन खिसकती देखकर बीजेपी के नेता तानाशाही पर उतर आए है। 18 साल में भी हरिद्वार का विकास कराने में नाकाम रहे भाजपा विधायक अपनी हार को देखते हुए उन्माद फैलाकर धर्मनगरी की आबोहवा में जहर घोलने का काम कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, वरिष्ठ नेता मनोज द्विवेदी ने कहा कि जनता को उसका हक देने की बात कर रहे आप कार्यकर्ताओं को डराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन आप कार्यकर्ता बीजेपी की गीदड़ भभकी से डरने वाले नही है। एडवोकेट सचिन बेदी व नवीन कौशिक ने कहा कि जब सांसदों, विधायको को मुफ्त सुविधा मिल सकती है, तो जनता को क्यों नही। इस बात को बीजेपी हजम नही कर पा रही है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की जनता ने बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस दबाव में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। आम आदमी पार्टी चुप बैठने वाली नही है। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नही होगी तब तक आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता इसी तरह सड़कों पर संघर्ष करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमित विश्नोई, जिला सचिव अनिल सती, जिला संगठन मंत्री नवीन मारया, रघुवीर सिंह पंवार, प्रदेश उपाध्यक्ष शरीक अफरोज, नरेंद्र चैधरी, प्रशांत राय, शिशुपाल सिंह नेगी, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश असवाल, पवन कुमार,पुलकित गोयल, अर्जुन सिंह, सोमवीर, शाहीन अशरफ, रोहित कश्यप, राव तनवीर, सुजीत गुप्ता, संजय मेहता, रितु सिंह, दीप्ति चैहान, ममता सिंह, पवन ठाकुर, अमित सिंघानिया, देवेंद्र कठैत, अमित चैधरी, यशपाल सिंह चैहान, संजू नारंग, राकेश लोहट, अम्बरीष गिरी, पंकज शर्मा, राव तनवीर, विजय पंवार, राकेश यादव, गीता देवी, रणधीर सिंह, प्रवीण असवाल, नवीन सिंघल, जुबेर, गगन वर्मा, सुरेश ठाकुर, मोईन अब्बासी, रविन्द्र आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।