हरिद्वार। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्गर्त सुभाष नगर में दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सोने की चेन झपटकर मौके से तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। हलांकि स्थानीय लोगों ने बदमाशों की बाइक पकड़ ली है। पुलिस की माने तो बदमाशों के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। मामले में ज्वालापुर पुलिस ने अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मनोज नेगी पुत्र रणवीर सिंह नेगी की माता सरोज देवी अपने सुभाष नगर स्थित घर के बाहर टहल रही थीं। बीती रात अचानक नितिन के घर के सामने पहुंचते ही एक युवक ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपट ली। और भागने लगा। महिला ने तत्काल शोर मचाया,महिला की शोर सुनकर लोगों ने आरोपी का पीछा किया। एक अन्य युवक मोटरसाइकिल से आ पहुंचा और दोनों युवक बाइक पर बैठकर भागने लगे। लोगों ने आरोपियों का पीछा किया तो एक आरोपी ने तमंचा दिखाया और बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। बहरहाल पुलिस ने पीड़िता के बेटे की शिकायत अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सीसी नैथानी के अनुसार बदमाशों के तार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment