Skip to main content

हिजामं देश के लिए सपूत तैयार करने की कोशिश करती है-नाथीराम सैनी


 हरिद्वार। 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानगर हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष नाथी राम सैनी एवं महानगर अध्यक्ष संजय सिंह चैहान ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकारिणी में नए सदस्यों को शामिल कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष नाथीराम सैनी ने कहा की आज हमारा  पूरा देश 75वा स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। इस स्वतंत्रता को पाने का लिए  हमारे देश के कई वीर सपूतों ने बलिदान दिया था। हमे उनके इस बलिदान को हमेशा याद रखना होगा। नाथीराम सैनी ने कहा कि आज भी हमे अपने देश के लिए ऐसे ही सपूतों की जरूरत है जो कि हम हिंदू जागरण मंच के माध्यम से तैयार करने की कोशिश करते है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजय चैहान कहा की आज का युवा राह भटकता जा रहा है और गलत राह की ओर चल पड़ते है ऐसे युवाओं को सही राह दिखाने की जरूरत है। हिंदू जागरण मंच एक ऐसा मंच है जो भारत के प्रति समर्पित और भटके हुए युवाओं को सही राह पर लाने की कोशिश करता है। कार्यक्रम मे सभी युवाओ से हिन्दू जन भवानाओ को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध शक्ति से खड़े होने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम मे कार्यकारिणी मे सम्मिलत नए सदस्यों को महानगर में विभिन्न आयामों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें नवदीप भारद्वाज को महानगर कोषाध्यक्ष, सोनू बाल्मीकि को नगर उपाध्यक्ष, महेंद्र प्रताप सिंह नगर उपाध्यक्ष, सोहन बाबा नगर मंत्री, दीपक कुमार नगर मंत्री, बृजेश कुमार नगर मंत्री ,अर्पण सिंह यूथ विंग के अध्यक्ष बनाए गए। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष डॉ रुद्रमन सिंह ने किया और नवनियुक्त कार्यकर्ताओं का स्वागत महामंत्री चंद्र प्रकाश जोशी ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गहलोत, महानगर उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार, प्रचार प्रमुख मनीष कंबोज, दलजीत सिंह बिस्ट, मनोज कुमार मिश्रा,नवीन कुमार,सचिन कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।