Skip to main content

राष्ट्रीय तरुपुत्र रोपण महायज्ञ के साथ २०१ स्थानों में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वन में वृक्षारोपण


 हरिद्वार। हरिद्वार स्थित शांतिकुंज में स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर जन्माष्टमी पर्व के दिन राष्ट्रीय स्तर पर तरुपुत्र रोपण महायज्ञ आयोजित हुआ। साथ ही माताजी की बाडी, शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वन के लिए पौधे रोपकर शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सरकार में अपर सचिव सी रविशंकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। देश के विभिन्न राज्यों के परिजन आनलाइन जुड़कर इस महायज्ञ में भागीदारी की। इस अवसर पर आनलाइन जुड़े अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने कहा कि शांतिकुंज स्थापना की स्वर्ण जयंती के अवसर पर चलाये जा रहे रचनात्मक कार्यक्रमों की शृंखला में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वन की स्थापना प्रमुख आंदोलनों में से एक है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर देश के चयनित पचास से अधिक स्थानों पर एक साथ शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वन में पौधे लगाकर शुभारंभ हुआ। इसकी संख्या भविष्य में और बढ़ाई जायेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रमुख कार्य है। मुख्य अतिथि अपर सचिव सी रविशंकर ने कहा कि शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष में महावृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कारगर उपाय है। इस अभियान में सभी को एक साथ जुड़कर कार्य करना चाहिए। पर्यावरण शुद्ध होगा, तभी हमारा भविष्य सुरक्षित रह पायेगा। गायत्री परिवार विगत कई वर्षों से विभिन्न रचनात्मक अभियान चला रहा है, हम सभी को इसमें भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार भी पर्यावरण संरक्षण के लिए हरेला जैसे विभिन्न योजनाएँ चला रही है। देवसंस्कृति विश्व विद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि प्रकृति का सिद्धांत बोओ और काटो का है। हमने प्रकृति का दोहन किया है, परिणामस्वरूप हमें इन दिनों विभिन्न कष्ट, कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की समस्या किसी एक धर्म, सम्प्रदाय की नहीं, वरन् सभी प्राणी के लिए है। इसलिए धर्म सम्प्रदाय से ऊपर उठकर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ  कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल आधार प्रकृति और वृक्ष को संरक्षित रखना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। प्रतिकुलपति ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बिगड़ती पर्यावरण समस्या पर इंगित करते हुए समाधान भी बताया। आनलाइन जुड़े वैज्ञानिक डॉ. प्रवीण चन्द्र दुबे ने जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण पर विस्तृत जानकारी दी।  इससे पूर्व शांतिकुंज में स्वर्ण जयंती के अवसर पर महावृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। संगीत विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करने वाला गीत प्रस्तुत किया। महावृक्षारोपण अभियान के संयोजक केदार प्रसाद दुबे ने बताया कि कई लाख घरों में माता भगवती बाड़ी और श्रीराम स्मृति उपवन की स्थापना करते हुए पौधे रोपे गये। सभी ने पौधे के खाद पानी के साथ आवश्यक सुरक्षा देने के लिए भी संकल्पित हुए। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, उप्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मप्र सहित विभिन्न राज्यों में दौ सो एक स्थानों में शांतिकुंज स्वर्ण जयंती वन के लिए वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ ही कई लाख घरों में औषधीय पौधें रोपे गये। इस अवसर पर शांतिकुंज परिसर में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या एवं श्री सी रविशंकर ने सपत्नीक एक-एक पौधे रोपे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।