Skip to main content

दुकानें उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर लघु व्यापारियों ने दिया धरना


 हरिद्वार। लघु व्यापारिक सेवा समिति के तत्वाधान में चित्रा टाकीज के सामने से हटाए गए दुकानदारों ने दुकानें आवंटित किए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। लघु व्यापारिक सेवा समिति के धरने को भाजपा व कांग्रेस के नेताओं सहित कई सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए लघु व्यापारिक सेवा समिति के अध्यक्ष चोखेलाल ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर 115 दुकानों को प्रशासन ने हटवा दिया था। हटाने के बाद दुकानदारों को विकल्प उपलब्ध कराए जाने का आश्वासन भी नगर निगम प्रशासन ने व्यापारियों को दिया था। जिसके तहत भगत सिंह चैक से टिबड़ी फाटक तक सर्किल रेट पर दुकाने उपलब्ध कराने के लिए व्यापारियों से पैसे भी जमा कराए गए थे। अदालत भी व्यापारियों को दुकाने उपलब्ध कराने का आदेश कर चुकी है। लेकिन छह वर्ष बीत जाने के बाद आज तक व्यापारियों को कोई विकल्प उपलब्ध नहीं कराया गया। जिससे हटाए गए सभी लघु व्यापारी दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। चोखेलाल ने मांग करते हुए कहा कि नगर निगम प्रशासन चित्रा टाकीज के सामने वेडिंग जोन स्थापित कर हटाए गए सभी दुकानदारों को दुकानें उपलब्ध कराए। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कांग्रेस प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि व्यापारी लंबे समय से विकल्प उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लघु व्यापारियों की पीड़ा को समझना चाहिए। रोजगार विहीन लघु व्यापारी गंभीर आर्थिक परेशानियों में घिर चुके हैं। प्रशासन को अतिशीघ्र व्यापारियों को दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व सभासद अशोक शर्मा व एडवोकेट अरविन्द शर्मा ने कहा कि लघु व्यापारियों की मांग जायज है। प्रशासन को लघु व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए कोर्ट के आदेशों का पालन करते हुए रोजगार करने के लिए दुकानें उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप व विकास चंद्रा ने कहा कि 2010 में हटाए जाने के बाद से ही व्यापारी विकल्प उपलब्ध कराने के लिए शासन, प्रशासन से लेकर कोर्ट तक संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन शासन प्रशासन की और से कोरे आश्वासनों के सिवाय अब तक कुछ नहीं मिला। कोर्ट के आदेशों का पालन भी नगर निगम प्रशासन नहीं कर रहा है। रोजगार नहीं रहने से व्यापारियों के सामने परिवार का खर्च चलाना एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। संजय चोपड़ा, सुनील सेठी, संजीव चैधरी व शिवकुमार कश्यप, आदि व्यापारी नेताओं ने भी लघु व्यापारिक सेवा समिति की मांगों का समर्थन करते हुए नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द दुकानें उपलब्ध कराने की मांग की। पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर हटाए गए व्यापारियों को दुकानें आवंटित करायी जाएंगी। यदि सरकार ने मांग नही मानी तो वे सरकार के खिलाफ धरना देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर संजीव नैय्यर, तरूण व्यास, संदीप अरोड़ा, अनुज सिंह, नीरव साहू, दीपक जखमोला, आकाश भाटी, नितिन यादव, अमन शर्मा, करण सिंह राणा, तुषार कपिल, अनुज चैहान, रवि बाबू शर्मा, आशीष भारद्वाज, अशोक चढ्ढा, गौरव कालरा, अजय शर्मा, रामनाथ, सागर अरोड़ा, कुलदीप, रोहित ननकानी, उमेश बजाज, मनीष सलूजा, रवि मेहता, संतोष ग्रोवर, शम्मी खुराना, टिंकू अरोड़ा, आशीष चैरसिया, गिल्लु मनोचा, दीपक अरोड़ा, अमित ननकानी, सन्नी जाटव, शशी गुप्ता, प्रदीप, रवि जोशी, गुलशन अरोड़ा, गुलशन चढ्ढा, बलराम, काशीराम, जयराम, कपिल अरोड़ा, घनश्याम, बंसीलाल, तिलकराज मामा, नदीम सलमानी, मनोज ननकानी, अर्जुन सैनी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।