हरिद्वार। मनोज खन्ना-आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी कनखल के संचालक और धर्मनगरी के जाने-माने आयुर्वेद के शिखर पुरुष लल्लू वैद्य के पोत्र वैद्य दीपक कुमार को दिल्ली में राष्ट्रीय चैनल न्यूज़ नेशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आयुर्वेद क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने उन्हें सम्मान प्रदान किया। इससे पूर्व भी कई संस्थाओं की ओर से उन्हे सम्मानित किया जा चुका है। हाल में ही उनको विदेश भी सम्मानित किया गया था। वैद्य दीपक कुमार देश के जाने माने आयुर्वेद चिकित्सकों में गिने जाते हैं। वे असाध्य रोगों को ठीक कर देते हैं। वैद्य दीपक कुमार को यह सम्मान मिलने से कनखल और हरिद्वार ही नहीं बल्कि पूरा उत्तराखंड राज्य गर्व महसूस कर रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद महाराज ने वैद्य दीपक कुमार को यह सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी है। वैद्य दीपक कुमार के दादा लल्लू वैद्य ने 15 अगस्त 1947 को आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी की स्थापना की थी। फार्मेसी के माध्यम से निरंतर 75 साल से जन सेवा में वैद्य दीपक कुमार का परिवार तन मन धन से जुटा हुआ है। मिलनसार मधुर भाषी वैद्य दीपक कुमार देश के जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सकों में गिने जाते हैं।

Comments
Post a Comment