Skip to main content

श्रीकृष्णाष्टमी महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शामिल बच्चों को किया पुरूस्कृत

 

हरिद्वार। श्री बालाजी धाम सिद्धबली हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर,फुटबॉल ग्राउंड के निकट राज बिहार कॉलोनी कनखल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान कृष्ण की जीवन लीला पर आधारित झांकियों और बच्चों के नृत्य देखकर लोग भाव विभोर हो गए। बच्चों ने शानदार नृत्य का प्रदर्शन कर उपस्थित जनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। महंत आलोक गिरी महाराज ने सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि करोना माहामारी के चलते दो वर्षो के उपरांत मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। महंत आलोक गिरी ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बच्चों में खासा उत्साह था। बच्चों को लगन को देखकर ही उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। जिसमें 40 से ज्यादा बच्चों ने अपना शानदार कला का प्रदर्शन कर चार चांद लगा दिए। सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इससे बच्चों और उनके परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण एक युगपुरुष थे। उनके बताए गए सिद्धांतों का अनुपालन करते हुए मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित आरोग्य मेडिसिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ महेंद्र सिंह  राणा ने कहा कि महाभारत युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को गीता में दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक है। ऐसे में लोगों को प्रतिदिन गीता का अध्ययन कर अपने जीवन में आने वाली समस्याओं के निराकरण का उपाय करना चाहिए। कार्यक्रम में  खुशी,मालवीय,निष्ठा रानी,वंशिका,मालवी,अपिता कश्यप,तनु कश्यप,वंशिका चैधरी,आदित्य कश्यप,अनन्या चैधरी,रुद्रांशी  भाटिया, परी,निधि,सोनिया, रानी, चाहत गर्ग ऋषि कपूर आशिका तनिष्का,दक्ष चैहान,शिवा चैहान,मोहित चैहान,मिंटू नेहा,आकांक्षी,परी उपाध्याय स्नेहा,खुशी वालिया, नंदनी शगुन आदि बच्चों ने नृत्य कर समा बांध दिया। कार्यक्रम में निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी, रानीपुर विधायक आदेश चैहान, डा. महेंद्र सिंह राणा, संघ प्रचारक पदम सिंह  विहिप के जिला अध्यक्ष नितिन गौतम, मेयर अनिता शर्मा, भाजपायूमो के जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर, जिला मंत्री संदीप प्रधान, पार्षद नागेंद्र राणा, आम आदमी पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष हेमा भंडारी, दिगम्बर नीरज गिरी, महंत केदार गिरी, स्वामी विनोद गिरी, अरुण पाल, दिनेश वालिया, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।