Skip to main content

भाजपा की नीतियों से परेशान जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की ओर देख रही-बेहड़

हरिद्वार। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व हरिद्वार प्रभारी तिलकराज बेहड़ ने कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा आधी दर्जन से भी कम सीटों पर सिमट जाएगी। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मध्य हरिद्वार स्थित एक बेंकट हाॅल में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान तिलकराज बेहड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की नीतियों से जनता पूरी तरह निराश हो चुकी है। भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से महंगाई आसमान छू रही है। युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं। महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब, मजूदर, मध्यम वर्ग, युवा सभी परेशान हैं। भाजपा की नीतियों से परेशान जनता बदलाव के लिए कांग्रेस की और देख रही है। प्रदेश की जनता के भारी समर्थन से इस बार उत्तराखण्ड में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। आम आदमी पार्टी के संबंध में उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं है। उत्तराखण्ड में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे, राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चैहान, मेयर अनिता शर्मा, हाजी नईम कुरैशी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, अरविंद शर्मा एडवोकेट, ओपी चैहान, महिला कांग्रेस की नगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल, राजीव चैधरी कार्यकारी जिलाध्यक्ष, महेश राणा, सतीश कुमार, राजबीर सिंह श्रमिक नेता, अशोक शर्मा महापौर प्रतिनिधि, चैधरी बलजीत सिंह,किरणपाल बाल्मीकि, जटाशंकर श्रीवास्तव, यशवंत सैनी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह एडवोकेट, गुलवीर सिंह, रवि कश्यप ने भी बैठक को संबोधित किया। बैठक में अंजू द्विवेदी, पार्षद कैलाश भट्ट,पार्षद उदयवीर चैहान, अनिल भास्कर, संजय शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद सोहेल कुरेशी, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि अमन गर्ग, नवेज अंसारी, धर्मपाल ठेकेदार, विशाल राठौर, विकास सिंह श्रमिक नेता, हाजी रफी खान, शशी झा, प्रदेश सचिव सतीश दुबे, सपना सिंह, बीना कपूर, नीलम शर्मा, ललिता तनेजा, दीपाली त्यागी,गीता जैन, पार्वती नेगी, बलराम राठौर, मनोज जाटव, अरविंद चंचल, रवीश भटीजा, अमित चंचल, गोपाल जोशी, डा.वसीम सलमानी, शिव कुमार जोशी, मनोज सैनी, नवीन शर्मा, हरजीत सिंह, बीएस तेजियान, अजय कुमार गोसाई, रोशन कालियान, कामेश्वर यादव, अशोक उपाध्याय, बीपीएस तेजियान, प्रदीप आहूजा, संदीप अग्रवाल, उषा शर्मा, विजय जोशी, राजेंद्र श्रीवास्तव, राजीव गौड़, आशीष शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, डा.धूमसिंह सैनी, त्रिपाल शर्मा, विरेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र गुप्ता, इरशाद खान, राजेश चैहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।