Skip to main content

कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता को सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराए-सतपाल ब्रहमचारी


 हरिद्वार। भूपतवाला स्थित श्री राधा कृष्ण धाम में कांग्रेस सेवादल की एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी की अध्यक्षता तथा शहर अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी के संयोजन में किया गया। कांग्रेस सेवादल के उत्तर भारत प्रभारी डा.अमरजीत सिंह सेवादल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने ध्वजारोहण कर किया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी अमरजीत सिंह व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की डबल इंजन सरकार जनता से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। पूंजीपतियों का संरक्षण कर रही भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से लगातार बढ़ रही महंगाई व बेरोजगरी के चलते सभी परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य सभी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। जिससे गरीब, मजदूर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद मुश्किल हो गया है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। रोजगार की तलाश में युवा पलायन करने को विवश हैं। भाजपा सरकार में नशे का कारोबार व महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। समाज का प्रत्येक वर्ग भाजपा सरकार की नीतियों से पीड़ित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता को भाजपा सरकारों की गलत नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस बहुमत के साथ जीत हासिल कर सरकार बनाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सेवादल प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व शहर अध्यक्ष नितिन यादव ने कार्यशाला में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का आह्वान किया। कार्यशाला के समापन पर सेवादल  कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड पुलिस का ग्रेड पे बहाल करने के लिए तिरंगा मार्च निकाला। कार्यशाला में प्रदेश महिला सेवादल प्रभारी रेखा कश्यप, प्रदेश महासचिव यशवीर चैधरी, नीरज त्यागी, वरिष्ठ महिला नेत्री बीना कपूर,  सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन राठौर, प्रदेश प्रवक्ता विशाल राठौर, बलराम गिरी कड़क, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष राजीव चैधरी, यंग ब्रिगेड जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष मोनिक धवन, जावेद, नदीम, शाहरुख मलिक, शफीक, शेरखान, रेहान, समीर पठान, सोनू डोगरा, सागर राठौर, आसिफ अली, दीपक, प्रदीप भटनागर, संदीप वर्मा, कालू वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, सुमित, सुनील, सार्थक, सागर हुसैन, साहिल आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।