हरिद्वार। बहादराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोहालकी स्थित धूम सिंह एनक्लेव कॉलोनी में गुलदार की दस्तक से स्थानीय निवासी खौफजदा हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात ग्राम रोहालकी में धूम सिंह एनक्लेव कॉलोनी में एक घर के सामने गुलदार पालतू कुत्ते को उठा ले गया। जिसका पता सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चल सका। सीसीटीवी फुटेज में गुलदार की मौजूदगी साफ दिखाई दी। बीती रात एक गुलदार कालोनी में घुस आया और एक मकान के गेट से पालतू कुत्ते को उठाकर अपना शिकार बना लिया। गुलदार के घर के बाहर सोए हुए कुत्ते को उठाकर ले जाने की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। कालोनी में गुलदार आने से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोग खेतों में जाने भी डर रहे हैं। लोगों का कहना कि आसपास कई स्कूल भी हैं। ऐसे में गुलदार की मौजूदगी बच्चों के लिए भी खतरा बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी क्षेत्र में गुलदार देखा गया है। लेकिन वन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान चंदन सिंह ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। रेंजर दिनेशचंद नौडियाल ने बताया कि स्थानीय लोगो के कालोनी में गुलदार आने की सूचना पर गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए गए हैं। वन विभाग की टीमों को भी तैनात किया गया है। चिन्हित कर जल्द ही गुलदार को पकड़ लिया जाएगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment